फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU woman professor accuses police officer of misbehavior

AMU: महिला प्रोफेसर ने पुलिस अफसर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, डीजी-वीसी व महिला आयोग से की शिकायत

Fri, 20 Jun 2025 08:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 08:40 AM IST
सार

महिला के अनुसार वे 16 जून की शाम 6 बजे अपनी बेटी संग टेनिस कोर्ट में खेल रही थीं। तभी वहां एएमयू के दो छात्र व पुलिस अधिकारी आदि खेलने आ गए। उन्हें यह कहते हुए बाहर जाने को कहा कि अब हम खेलेंगे।

विज्ञापन
AMU woman professor accuses police officer of misbehavior
एएमयू टेनिस कोर्ट में एसएसपी से खेलने को लेकर भिड़ी प्रो. रचना पांडेय - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रचना कौशल ने एएमयू परिसर के टेनिस कोर्ट पर खेलने को लेकर हुए विवाद में एक शीर्ष पुलिस अफसर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले में डीजी, एएमयू कुलपति व महिला आयोग आदि को ई-मेल के जरिये इस संबंध में शिकायत भेजी है।

विज्ञापन


महिला के अनुसार वे 16 जून की शाम 6 बजे अपनी बेटी संग टेनिस कोर्ट में खेल रही थीं। तभी वहां एएमयू के दो छात्र व पुलिस अधिकारी आदि खेलने आ गए। उन्हें यह कहते हुए बाहर जाने को कहा कि अब हम खेलेंगे। आरोप है कि इसी बात पर वहां प्रोफेसर से वे छात्र बहस करने लगे। इस पर उन्होंने प्रॉक्टर व अमुटा अध्यक्ष से शिकायत की तो वे छात्र धमकी भरे अंदाज में बात करने लगे। आरोप है कि इस बीच खुद पुलिस अफसर ने आकर उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने एएमयू सहित कई जगहों पर शिकायत दी है। हालांकि यह भी कहा है कि इस बहस व एएमयू में हुई शिकायत के बाद पुलिस अधिकारी के खेलने का समय बदल दिया है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने किसी तरह की शिकायत न मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed