फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students will take workers returned to their factories in lockdown

लॉकडाउन में लौटे मजदूरों को उनकी फैक्टरी कारखानों तक पहुंचाएंगे एएमयू छात्र

Fri, 26 Jun 2020 07:18 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
AMU students will take workers returned to their factories in lockdown
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन और एएमयू छात्र मयंक ने प्रवासी मजदूरों के लिए रिटर्न टू वर्क नाम से मुहिम छेड़ी गई है। इसके लिए फ्रीडम एंप्लॉयविलिटी एकेडमी के माध्यम से मदद की जाएगी। जिसमें साढ़े सात करोड़ रुपये इस काम के लिए संस्थान ने खर्च करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन



इसके तहत वह मजदूर जो लॉकडाउन के चलते अपने काम वाले स्थान से घर आ गए थे अब उनको उनके गृह नगर से काम वाले स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिससे उनके घर का चूल्हा जल सके। 
विज्ञापन




इस अभियान के बारे में फैजुल हसन ने बताया सरकार से लेकर संस्थाओं ने इस बात पर तो ध्यान दिया कि शहरों में फंसे कामगारों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाए, लेकिन अब सवाल ये है कि ये लोग घर पर कब तक रहेंगे। अब जैसे-जैसे अनलॉक हो रहा है और धीरे-धीरे फैक्टरी और कारखाने शुरू हो रहे हैं, जरूरत इस बात की है कि इन मजदूरों को, कामगारों को इनके कार्य स्थल तक पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बात को ध्यान में रखकर यह अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपील की कि अधिकांश मजदूर सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। इसलिए जो मजदूरों के संपर्क में लोग हैं संस्था के विषय में जानकारी दें। संस्था पूरे देश के मजदूरों के लिए काम कर रही है। सहायता प्राप्त करने के लिए मजदूर का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed