फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest against CAA NRC JNU violence and NPR

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2020 06:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jan 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
AMU students protest against CAA NRC JNU violence and NPR
एएमयू में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीएए, एनआरसी और जेएनयू छात्राओं के साथ हुई घटना के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। आर्ट्स फैकल्टी से बाबे सैयद गेट तक एबीवीपी मुर्दाबाद और आजादी मांगने के नारे लगाते हुए मार्च निकाला गया। छात्र छात्राओं ने सीएए,एनआरसी वापस नहीं होने तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर को आर्ट्स फैकल्टी के हजारों छात्र छात्राओं ने एकत्रित होकर सीएए, एनआरसी ओर जेएनयू छात्रों के साथ हुई घटना के विरोध में मानव श्रंखला बना कर हाथों में सीएए, एनआरसी के विरोध में स्लोगन लिखे पोस्टर, बैनर, पैंफ्लेट लेकर डक पॉइंट होते हुए बाबे सैयद गेट तक नारेबाजी कर मार्च निकाला।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी मुर्दाबाद और हमे चाहिए अम्बेडकर, भगतसिंह वाली आजादी के नारे लगाये गए। बाबे सैयद गेट पर पहुंच कर प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं ने अमुवि तराना गाने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अमुवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने बताया कि सीएए, एनआरसी, एनपीए, जेएनयू छात्रों, शिक्षकों के ऊपर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हमले और पुलिस द्वारा जमिया और अमुवि के छात्रों को निशाना बनाने के विरोध में मानव श्रंखला बना कर मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से संदेश दिया है कि सभी मानव एक साथ हैं। देश की फासीवादी सरकार जब तक सीएए, एनआरसी, एनपीआर को वापस नहीं ले लेती है, तबतक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हमने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर सीएए, एनआरसी, एनपीआर को वापस लेने के साथ अमुवि के पूर्व छात्रों पर गुंडा एक्ट और छात्राओं पर जानलेवा हमले में लिखे गए मुकदमे वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed