फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amu Students Protest Against CAA NRC

एएमयूः फैज की नज्म 'हम देखेंगे' के साथ छात्रों ने लगाए आजादी के नारे

Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Amu Students Protest Against CAA NRC
एएमयू में सिंगर हैदर सैफुल्ला फैज की नज्म हम देखेंगे गाते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन कानून और जेएनयू में हुई घटना के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। बाद में बाब ए सैयद पर हुई एक सभा में गायक हैदर सैफुल्लाह पहुंचे और फैज अहमद फैज की नज्म ‘हम देखेंगे’ के साथ विरोध को एक नया अंदाज दिया। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी और हमें चाहिए आजादी जैसे नारे भी लगाए गए। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

सीएए, एनआरसी, एनपीआर और जेएनयू की घटना के विरोध में एएमयू में छात्र अलग-अलग तरह से विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऑर्ट्स फैकल्टी से एडमिनिस्ट्रिेटिव ब्लाक तक मानव शृंखला प्रस्तावित थी। इसके लिए बाब ए सैयद से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक तक चिन्हांकन भी कर लिया था। लेकिन पुलिस प्रशासन और एएमयू के प्रशासनिक अधिकारियों के दखल के बाद मानव शृंखला बाब ए सैयद तक ही सीमित रही। मानव शृंखला के बाद बाब ए सैयद पर ही एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गायक हैदर सैफउल्लाह ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत से लोगों को कई चीजों से डर लगता है। इसी तरह एक नज्म से भी आजकल डर लगने लगा है। इनको थोड़ा और डराया जाए और नज्म को पढ़ा जाए। इसके बाद उन्होंने नज्म को गानी शुरू की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदर्शन करने वालों ने एबीवीपी मुर्दाबाद, हमें चाहिए अंबेडकर, भगत सिंह जैसी आजादी मांगने के नारे लगाते हुए मार्च निकाला। छात्र छात्राओं ने सीएए, एनआरसी वापस नहीं होने तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र छात्राओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
एएमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि जेएनयू छात्रों, शिक्षकों के ऊपर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले और पुलिस द्वारा जामिया और अमुवि के छात्र को निशाना बनाने के विरोध में मानव शृंखला बना कर मार्च निकाला गया है। इसके माध्यम से संदेश दिया है कि सभी मानव एक साथ है। देश की फांसीवादी सरकार जब तक काले कानून को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस काले कानून के अलावा एएमयू के पूर्व छात्रों पर गुंडा एक्ट और छात्राओं पर जानलेवा हमले में लिखे गए मुकदमे वापस लेने की मांग की ह्रै।

एएमयू प्रशासन ने बैनर लगाए
एएमयू प्रशासन की ओर से कैंपस में जगह जगह होर्डिंग लगाए गए हैं कि बाब ए सैयद गेट से लेकर वीसी लाज के सौ मीटर के दायरे में किसी भी तरह का धरना प्रदर्शनहाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है।

 एएमयू के बाब ए सैयद पर फैज की नज्म हम देखेंगे गाकर सीएए व एनआरसी का विरोध करते छात्र।

एएमयू के बाब ए सैयद पर फैज की नज्म हम देखेंगे गाकर सीएए व एनआरसी का विरोध करते छात्र।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed