Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu student program in Lucknow

Aligarh News: लखनऊ के आर्किटेक्चर एजुकेशन फेस्ट में एएमयू के छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Sat, 07 Nov 2026 03:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
amu student program in Lucknow
हैंड ड्राइंग से लेकर 3डी प्रिंटेड बिल्डिंग मॉडल तक प्रदर्शित किए प्रोजेक्ट, स्कूली विद्यार्थियों को दी वास्तुकला की जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के आर्किटेक्चर विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लखनऊ में आयोजित 'आरंभ-लखनऊ' आर्किटेक्चर एजुकेशन फेस्ट में प्रतिभाग किया। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के दस आर्किटेक्चर कॉलेजों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आर्किटेक्चर की शिक्षा, करियर की संभावनाओं और इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना था। एएमयू की ओर से डॉ. खान अमादुर रहमान ने आर्किटेक्चर शिक्षा और पेशे से जुड़े उभरते मुद्दों पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थी स्वयंसेवकों अनस सिद्दीकी, मोहम्मद कैफ खान, सैयद मोहम्मद हसन, मोहम्मद अशहर जमाल और अयान अहमद ने अपने अकादमिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। इनमें हाथ से तैयार ड्राइंग, कंप्यूटर आधारित डिजाइन शीट, लेजर कट मॉडल और 3डी प्रिंटेड भवन मॉडल शामिल रहे। विद्यार्थियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद कर अपने शैक्षणिक अनुभव भी साझा किए और उन्हें वास्तुकला के क्षेत्र की बारीकियों से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की भागीदारी का समन्वय डॉ. खान अमादुर रहमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed