{"_id":"5e6e93228ebc3ea7dc65340c","slug":"amu-entrance-exam-aligarh-news-ali229187743","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : 4463 बच्चों ने दी कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : 4463 बच्चों ने दी कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
एएमयू में मास्क लगाकर परीक्षा देने पहुंचे बच्चे।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा छह केंद्रों पर हुई, जिसमें 4,463 बच्चों ने परीक्षा दी।
रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र एसटीएस स्कूल में 693, एएमयू सिटी स्कूल में 692, एएमयू गर्ल्स स्कूल में 1181, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज में 724, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में 569 व एएमयू एबीके हाईस्कूल में 604 बच्चों ने परीक्षा दी। 4829 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 4463 यानी 92 फीसदी बच्चे शामिल हुए। एएमयू परीक्षा कंट्रोलर मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि परीक्षार्थियों के हाथों पर सेनेटाइजर लगाकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया। स्कूल शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया।
परीक्षार्थियों के बोल
पेपर अच्छा किया है। सवाल अच्छे आए थे। जो समझ में आया, वही लिखा है।
-याफी आसिफ, काला महल
अच्छी तरह से सवाल का जवाब दिया है। क्या सवाल आए थे, अभी याद नहीं है।
-हम्माद फैसल, शाहजमाल
परीक्षा केंद्रों पर रहीं अव्यवस्थाएं
एएमयू की कक्षा एक की प्रवेश परीक्षा को लेकर अव्यवस्थाएं भी रहीं। हालांकि, एएमयू प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था होने का दावा किया। बैरीकेडिंग न होने से बच्चों को परीक्षा केंद्रों पर परेशानी हुई, क्योंकि उनके साथ अभिभावकों ने भी अंदर जाने की कोशिश की। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा।