फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Department head and a research scholar clashed

AMU: विभागाध्यक्ष और एक शोधार्थी आपस में भिड़े, लगाए उत्पीड़न के आरोप

Fri, 03 Mar 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 Mar 2023 01:46 AM IST
सार

एक शोधार्थी ने शोध ग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। इसी बीच दोनों में नोकझोंक हो गई। कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन
AMU Department head and a research scholar clashed
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एएमयू के आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में शोध ग्रंथ जमा न करने को लेकर शोधार्थी और विभागाध्यक्ष आपस में भिड़ गए। इस पर हंगामा हो गया। शोधार्थी ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


विभागाध्यक्ष के चैंबर में एक शोधार्थी ने शोध ग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। इसी बीच दोनों में नोकझोंक हो गई। कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी। पत्र में आरोप है कि मार्गदर्शक, शोधार्थी और छात्र नेताओं ने हंगामा काटा। गलत तरीके से काम करने का दबाव बनाया गया। विभागाध्यक्ष के पत्र के बाद महिला मार्गदर्शक ने भी कुलपति को पत्र लिखा।
विज्ञापन


पत्र में विभागाध्यक्ष पर आरोप लगाए गए हैं। विभागाध्यक्ष पर शोधार्थी का शोधग्रंथ न जमा करने का आरोप लगाया। शोधार्थी ने भी कुलपति को पत्र लिखा है। इस मामले में इंतजामिया जांच कराएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अहमद जरगर ने कहा कि कोई भी आरोप लगा सकता है। अपना पक्ष इंतजामिया के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed