फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Dandiya night

अमर उजाला डांडिया नाइटः तन्वी के सुर छाए, लोगों ने जमकर पांव थिरकाए

Sun, 06 Oct 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Dandiya night
Amar Ujala Dandiya night - फोटो : CITY OFFICE
गीत, संगीत के साथ बॉलीवुड सिंगर तन्वी उप्पल की आवाज और अंदाज के साथ जो समां बनता है उसे अमर उजाला डांडिया नाइट कहते हैं। जी हां यही नजारा रहा नवरात्र पर शनिवार को क्वार्सी स्थित तरुण वैली बैंक्वेट हाल में। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान बना चुकीं और उपलब्धि हासिल कर चुकीं महिलाओं को शक्ति स्वरूपा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यहां पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के सहयोग से हुए आयोजन में लोगों ने जमकर डांडिया पर अपने पैर थिरकाए। कार्यक्रम में आए अलीगढ़ मंडल के जनक, उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य ठा.जयवीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला लगातार रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। डांडिया के माध्यम से वह इसी श्रृंखला में एक आयोजन और कर रहे हैं। उन्होंने डांडिया नाइट में आए सभी अतिथियों और लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, भाजपा नेता सौरभ सिक्ससंस, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव और रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट पुनीत कुमार कौलधर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद जैसे-जैसे रात गहराती गई, सिंगर तन्वी उप्पल के सुरों का जादू भी सिर चढ़कर बोलने लगा। तन्वी ने हे नाम रे, जोगाड़ा तेरा, परी हूं मैं, उड़ी उड़ी जाऊं जैसे एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति दीं। जिस पर श्रोता झूमने लगे। लोगों ने डांडिया के साथ यहां पर विभिन्न प्रकार के स्वाद का भी आनंद लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र की निदेशक डॉ. पूनम सारस्वत के निर्देशन में संस्था के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन हाल ही में नेपाल में आयोजित एक ब्यूटी कांटेस्ट जीतकर आईं प्रगति चौहान, अरुण, बिग एफएम की आरजे कल्पना जादौन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अजय लिथो, अमित शेखर सर्राफ, नितिन घुटी बाबम, पंकज धीरज, आरती मित्तल, कोनार्क पाइप से अनमोल रत्न वार्ष्णेय, कुमुद वार्ष्णेय, अमित, बैंक ऑफ बड़ौदा एजीएम शमशाद अहमद, मृतुन्जय शर्मा, प्रताप क्लासेज विपुल चौधरी, जूही द गिफ्ट बास्केट से अनिल चौधरी, विक्रमादित्य सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सीओ तृतीय अनिल समानिया व इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौजूद रही।
.........................
यह हैं सहयोगी
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
कोनार्क पाइप्स एंड फिटिंग्स
समृद्धि टाउनशिप
बालजीवन निर्मली ब्लड प्यूरीफायर
मारुति सुजुकी नेक्सा (सीएलएम प्रा. लिमिटेड) जीटी रोड
बैंक ऑफ बड़ौदा
सौरभ सिक्ससंस
रसिक इन्फ्रा ग्रुप
डॉ. आरके गुप्ता
एसपीपीएल
आरएस होंडा
आरएस मैटल
डॉ. मधु गौड़
लिथो आफसेट प्रिंटर
लॉ शेफ रेस्टोरेंट
जूही गिफ्ट
पुरुषोत्तम डीजे एंड साउंड
प्रताप क्लासेज
बिग एफ एम रेडियो पार्टनर
फाइव स्टार सिक्योरिटी
..........................................
इनको मिला शक्ति स्वरूपा सम्मान
डांडिया नाइट के दौरान अलीगढ़ की अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली नौ महिलाओं को पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ठा. जयवीर सिंह, पूर्व सांसद राजकुमारी चौहान, प्रभारी जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव, रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट पुनीत कुमार कौलधर, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद, कोनार्क पाइप्स एंड फिटिंग्स के एमडी अनमोल रतन गुप्ता के द्वारा शक्ति स्वरूपा सम्मान दिया गया।
.......................................
सम्मान प्राप्त करने वालों में कवियत्री डॉ. अंजना सिंह सेंगर, जापान में रहकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में शोध करने वालीं स्वास्ति राव कुलहरि, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करुणा सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तूलिका बंधु, एसडीएम गभाना अंजुम बी, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक शालिनी चौहान, पुलिस उप निरीक्षक और परिवार परामर्श केंद्र में 200 परिवारों की सुलह करा चुकीं सुरभि तोमर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, की देहली गेट शाखा की प्रबंधक रजनी गोविल, रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनैना शामिल रहीं।
...........................................
कक्षा आठ से ही गाना शुरू कर दिया था: तन्वी उप्पल
अलीगढ़। मूल रूप से गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वालीं बॉलीवुड सिंगर तन्वी उप्पल कहती हैं कि उनकी गायिकी का सिलसिला, जब वह कक्षा आठ में पढ़ती थीं, तभी से शुरू हो गया था। उनकी मां और दादा भी सिंगर रहे हैं। इस कारण घर में सिंगिंग के लिए अच्छा माहौल था। वह अलग-अलग देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। जल्द ही एक नए एलबम को शूट करने वाली हैं। वह अपने गानों पर अभिनय भी करती हैं और कुछ गीत भी लिखती हैं।

.........................................
10 महिलाओं को मिला निर्मली गर्ल्स पुरस्कार
अलीगढ़। अमर उजाला द्वारा आयोजित डांडिया नाइट में बाल जीवन घुट्टी के निर्मली के तहत अमर उजाला से संबंधित सही जवाब देने वाली 10 महिलाओं को निर्मली गर्ल्स पुरस्कार दिए गए। निर्मली उत्पाद महिलाओं और बच्चों के खून साफ करने के लिए बाजार में उतारा गया है। डॉली गुप्ता, कल्पना लिथो, गीत पुष्कर, हिना वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, कीर्ति वार्ष्णेय, डॉ नेहा शर्मा, डॉ. नाजिश बेगम, कात्यायनी पाठक व गीतिका शर्मा द्वारा अमर उजाला की सही जानकारी देने पर गिफ्ट दिए गए।

बॉलीवुड सिंगर तन्वी उप्पल डांडिया नाइट में प्रस्तुति देतीं।

बॉलीवुड सिंगर तन्वी उप्पल डांडिया नाइट में प्रस्तुति देतीं।- फोटो : CITY OFFICE

अमर उजाला डांडिया नाइट में जुटी भीड़।

अमर उजाला डांडिया नाइट में जुटी भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

Amar Ujala Dandiya night

Amar Ujala Dandiya night- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed