{"_id":"5d1d0cd88ebc3e3c9b2622c2","slug":"amar-ujala-aligarh-premier-league-aligarh-news-ali2074514177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बाबम वारियर्स व देव हंटर्स ने की जीत से सफर की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बाबम वारियर्स व देव हंटर्स ने की जीत से सफर की शुरुआत
विज्ञापन
बाबम वारियर्स और आर्गनन मास्टर्स की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
बाबम वारियर्स व देव हंटर्स ने अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2019 (एपीएल) में शानदार जीत से अपने सफर की शुरुआत की। यह लीग अमर उजाला व 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है।
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आर्गेनन मास्टर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की काफी खराब शुरुआत हुई। अदनान ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। महेश जादौन व लोकेश अग्निहोत्री ने 10-10 रन बनाए। आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। पूरी टीम 11.5 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। बोर्ड के खिलाड़ी रहे हन्नान रिजवान केवल 5 रन ही बना पाए। बाबम वारियर्स की तरफ से माज अहमद ने 4, मंसूर अहमद व दीपक बघेल ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी बाबम वारियर्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। दो रन पर दो विकेट गिर गए। कप्तान हम्माद इफराक ने 24 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी। बाबम ने 5 विकेट पर 58 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच बाबम के गेंदबाज माज अहमद को 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के स्वामी नितिन घुट्टी ने दिया।
दूसरे मैच में पेक्ट कोबरास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में कोबरास की टीम 107 रन बना सकी। 6 रन के योग पर कप्तान अनमोल वार्ष्णेय का विकेट गंवा दिया। डॉल्टन सारस्वत (19), रिषभ राजा (33), राहुल कुमार (14) व तनुज गोस्वामी ने (16 रन) बनाए। देव हंटर्स के गेंदबाज नवनीत यादव व सचिन सिंह ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में उतरी देव हंटर्स की टीम शुरुआत निराशाजनक रही। दीपक चौधरी ने 48 रन, यथार्थ भारद्वाज ने 27 रन बनाए। देव हंटर्स ने 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। कोबरास के तनुज ने 3 विकेट झटके। देव हंटर्स के अजय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच सैयद मुताहिर जैदी ने दिया।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने की बल्लेबाजी
एपीएल का उद्घाटन एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बल्लेबाजी कर किया। 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी के स्वामी नितिन घुट्टी की गेंद पर भी एडीएम सिटी ने शॉट लगाया।
आज के मैच
गुरुवार को सुबह 8 बजे से रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स व मेनटेक चैलेंजर्स के बीच मैच खेला जाएगा। दूसरा दोपहर 12 बजे से जादौन नाइट राइडर्स व नीहार स्पार्टन के मध्य खेला जाएगा।
अंक तालिका
टीम मैच जीत हार टाई रन रेट अंक
बाबम वारियर्स 1 1 0 0 2.318 2
आर्गेनन मास्टर्स 1 0 1 0 -2.318 0
पेक्ट कोबरास 1 0 1 0 -0.993 0
देव हंटर 1 1 0 0 2.318 2
रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स 0 0 0 0 0 0
मेनटेक चैलेंजर्स 0 0 0 0 0 0
जादौन नाइट राइडर्स 0 0 0 0 0 0
निहार स्पार्टनस के बीच 0 0 0 0 0 0

आपस में बातचीत करते आर्गनन मास्टर्स की टीम के खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE

मैच खेलते बाबम वारियर्स और आर्गनन मास्टर्स की टीम के खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE

खिलाड़ियों से परिचय करते एडीएम सिटी राकेश कुमार साथ में नितिन घुट्टी, अर्जुन सिंह फकीरा।- फोटो : CITY OFFICE

अलीगढ़ प्रीमियर लीग का दीप जलाकर शुभारंभ करते एडीएम सिटी राकेश कुमार।- फोटो : CITY OFFICE