फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Shri Vaishya Barhasaini Mahasabha Election

अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा: सुशील वार्ष्णेय बने प्रधान, योगेश गुप्ता चुने गए महामंत्री

Mon, 28 Apr 2025 12:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 12:55 PM IST
सार

अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा में इंजीनियर सुशील वार्ष्णेय प्रधान, योगेश कुमार गुप्ता महामंत्री, डॉ. चंद्र शेखर कोषाध्यक्ष बने। 3208 मतदाताओं में से 2419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
All India Shri Vaishya Barhasaini Mahasabha Election
एसवी कॉलेज में वैश्य बारहसैनी महासभा के चुनाव में वोट डालती महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा का चुनाव 27 अप्रैल को श्री वार्ष्णेय कॉलेज परिसर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। देर रात चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इंजीनियर सुशील वार्ष्णेय को महासभा का नया प्रधान चुना गया है। योगेश कुमार गुप्ता ने महामंत्री का पद हासिल किया है। डॉ. चंद्र शेखर कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव में 3208 मतदाताओं में से 2419 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारी भुवनेद्र कुमार गुप्ता नियुक्त किए गए थे। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। मतगणना शाम सात बजे से शुरू हुआ जो रात साढ़े 12 बजे तक चला। इसके बाद चुनाव अधिकारी बीके गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा की।
विज्ञापन


घोषित नतीजों के अनुसार, अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों में संयुक्त महामंत्री सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, संगठन मंत्री विनय कुमार वार्ष्णेय, संयुक्त मंत्री देवेंद्र कुमार और प्रचार मंत्री आलोक कुमार शामिल हैं। महासभा के अंतर्गत आने वाले 19 जोनों में से 3 जोन में चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ के दो और राजस्थान जयपुर के एक जोन में चुनाव हुआ। इनमें से अलीगढ़ जोन एक में नीतीश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं दीपक कुमार और यतेंद्र कुमार सभासद के पद पर विजयी रहे। जोन 2 में डॉ. मुकेश कुमार ने क्षेत्रीय महामंत्री का पद अपने नाम किया। इस मौके पर गौरव वार्ष्णेय, राजीव कृष्ण, आशुतोष वार्ष्णेय, कालीचरण वार्ष्णेय, पंकज दीपिका, साधना वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, अतुल राजा, अमित वार्ष्णेय, शोभित कृष्णा, संदीप, विशाल चंद्रा, आकाश दीप, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

देर रात डटे रहे समाज के लोग

अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के चुनाव को लेकर देर रात तक एसवी कॉलेज में गहमा गहमी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा और महिलाएं भी देर रात तक कॉलेज परिसर में डटी रहीं। हर कोई अपने नए प्रधान का नाम जानने को उत्सुक दिखा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत
कमेटी की घोषणा होने के बाद जैसे ही लोग निर्वाचित प्रधान इंजीनियर सुशील, महामंत्री योगेश कुमार और कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर की टीम गेट से बाहर निकली समाज के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल और नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया।

किसको कितने मत मिले
प्रधान पद पर सुशील कुमार 1707 और संजय कुमार को 683 मत मिले। महामंत्री पद पर योगेश कुमार को 1943 और संजीव कुमार को 435 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. चंद्रशेखर को 1813 और अर्जुन देव को 572 मत मिले। संयुक्त महामंत्री पद पर सुभाष को 1665 मत मिले और श्यामसुंदर को 716 मत मिले। संगठन मंत्री विनय कुमार को 1414 मत मिले। दिनेश कुमार को 936 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed