फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Trend health workers are being marked for vaccination

अलीगढ़: टीका लगाने के लिए ट्रेंड स्वास्थ्यकर्मियों को किया जा रहा चिह्नित

Mon, 16 Nov 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Trend health workers are being marked for vaccination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए ट्रेेंड स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। कोल्ड चेन तैयार कर लिया गया है। सभी ड्रीप फ्रीजर को ठीक करा दिया गया है।
कोरोना वायरस का टीका दिसंबर 2020 तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इसको लेकर शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। टीका लगाने के लिए ट्रेंड स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार है।
विज्ञापन

अब प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर आदि के स्वास्थ्यकर्मियों की सूची बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में करीब 580 नर्सिंग होम, अस्पताल, लैब एवं जांच केंद्र आदि पंजीकृत हैं। सूची तैयार होने के बाद लखनऊ भेज दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीका को ध्यान में रखकर सभी तैयारी की जा रही हैं। टीका सुरक्षित रखने के लिए बन्नादेवी में कोल्ड चेन तैयार है। डीप फ्रीजर ठीक करा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की सूची तैयार है। अब निजी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची पर काम हो रहा है। सूची के अनुसार ही टीके लगाए जा जाएंगे। जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं इंटर्न आदि की भी सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed