फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: traders of Hathras Adda warn of strike

अलीगढ़ : हाथरस अड्डा के व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: traders of Hathras Adda warn of strike
अलीगढ़ : हाथरस अड्डा पर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अपर नगर आयुक्त अतुल गुप्ता से ? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

हाथरस अड्डा पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम के प्रवर्तन दल और भाजपा नेताओं के बीच हुए पथराव-मारपीट की घटना को लेकर शनिवार को हाथरस अड्डा व्यापार मंडल ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजार बंद करने का एलान करते हुए बैठक की। सूचना पर तत्काल शहर विधायक संजीव राजा और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से शांतिपूर्ण तरीके से वार्ता की। व्यापारियों की मांगों को सुना।
शहर विधायक व्यापारियों के पक्ष में नजर आए। इस पर अपर नगर आयुक्त ने उनको आश्वासन दिया कि आगे से प्रवर्तन दल के साथ नगर निगम के किसी अधिकारी को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए भेजा जाएगा। अभियान चलाने से दो दिन पूर्व इलाके में मुनादी कराई जाएगी। साथ ही अभियान में व्यापारियों को साथ रखा जाएगा।
विज्ञापन

हाथरस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलिल वार्ष्णेय ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने शहर विधायक व नगर आयुक्त को बताया कि व्यापारियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं सहन होगा। अभियान का व्यापारी समर्थन करेंगे। मगर, उनका नुकसान न किया जाए। अभियान चलाने से पूर्व अवगत कराया जाएगा। प्रवर्तन दल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर विधायक संजीव राजा ने व्यापारियों की मांगों को समर्थन करते हुए अपर नगर आयुक्त से इन पर विचार करने को कहा। अपर नगर आयुक्त ने मौके पर ही एलान किया कि प्रवर्तन दल के साथ किसी एक अधिकारी को अभियान के दौरान भेजा जाएगा। व्यापारियों को अभियान चलाने से पूर्व अवगत कराया जाएगा। इस बैठक में पार्षद अलका गुप्ता, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता, व्यापार मंडल के महामंत्री योगेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेता और व्यापारी दो गुटों में बंटे
प्वाइंटर
भाजपा नेताओं ने बाजार बंद कराते हुए पैदल मार्च किया
धरना देने पर अड़े, व्यापारियों ने किया इंकार
अलीगढ़। हाथरस अड्डा की घटना के बाद से ही इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। शुक्रवार को मारपीट-पथराव की घटना में भाजपा नेताओं का ही आक्रोश देखने को मिला था। स्थानीय व्यापारी खामोश रहे थे। शनिवार को जैसे-तैसे व्यापारी और भाजपा नेताओं में बात बनी तो तय हुआ कि प्रदर्शन किया जाए। इस मामले में भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता आगे रहे। इस बीच भाजपा नेताओं ने तय किया कि स्थानीय व्यापारी व नेता काली पट्टी बांधकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार तरीके से कंपनी बाग तक मार्च निकालेंगे। इसके बाद बाजार को बंद करके धरना दिया जाए। मगर, स्थानीय व्यापारी मामले में शांति बनाए रखने की बात कहते हुए सिर्फ काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने की बात पर अड़ गए। उन्होंने बाजार बंद करके धरना देने से इंकार कर दिया और अपनी-अपनी दुकानों पर बैठ गए। इस फूट की बात भाजपा जनप्रतिनिधियों तक पहुंची तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को संभाला। इसके बाद करीब एक बजे शहर विधायक संजीव राजा व्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को बुला लिया। व्यापारियों ने बैठक में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखा। हालांकि मांग पूरी न होने पर उन्होंने भविष्य में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed