{"_id":"5e2a00458ebc3e4b31740a19","slug":"aligarh-olympic-aligarh-news-ali224858097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ ओलंपकिः मैलरोज क्लब व एसएस एकेडमी ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ ओलंपकिः मैलरोज क्लब व एसएस एकेडमी ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते डॉ. जमील अहमद, प्रेम सिंह, मजहर उल कमर
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और पावना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित अलीगढ़ ओलंपिक 2020 के सातवें दिन वॉलीबाल और लॉन टेनिस के फाइनल मुकाबले हुए। वॉलीबाल टूर्नामेंट के बालक वर्ग में मैलरोज क्लब और बालिका वर्ग में एसएस एकेडमी विजेता रही। लॉन टेनिस की बालिका वर्ग के टूर्नामेंट में शुभी चौधरी और बालक वर्ग में मोबीन ऐजम प्रथम रहे। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमआईसी गेस्ट हाउस एएमयू के डॉ. जमील अहमद, इंजीनियर अहमद अली, डॉ. एजाज बेग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल बालक वर्ग में 14 तो बालिका वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मैलरोज क्लब ने टीचर्स क्लब को पहले और दूसरे मैच में 25-20 व 25-18 तथा टीचर्स क्लब ने तीसरा मैच 25-20 से जीता। नतीजतन मैलरोज क्लब 2-1 प्वाइंट से फाइनल मुकाबला जीत गया। बालिका वर्ग में एसएस एकेडमी ने पहला मैच 25-15 और दूसरा 25-18 से जीता। जबकि तीसरा मैच स्टेडियम की टीम ने 25-20 से जीता। इस प्रकार एसएस एकेडमी ने 2-1 से ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायक मंडल में शुभम सिंह, नवीन कुमार चौधरी, मनोज कुमार, दुर्गेश चौधरी, चंद्रभान मिश्रा, बुलबुल सैनी शामिल रहे। इस मौके पर मजहर-उल-कमर, मो. अली, भगत सिंह बाबा, बसीम मिर्जा बेग आदि मौजूद रहे।
लॉन टेनिस के ये रहे पदक विजेता
बालिका वर्ग में शुभी चौधरी प्रथम, ऐहरा फारुख द्वितीय रहीं। बालक अंडर 14 वर्ग में मोबीन ऐजम प्रथम, अदन इश्त्याक द्वितीय रहे। ओपन सिंगल कैटेगरी में मोबीन ऐजम प्रथम, तहा बेग द्वितीय रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार अदन इशहाक, अली हसनैन और एसएन उमैर को मिला। संचालन इश्त्याक अली ने किया।
विज्ञापन
आज के टूर्नामेंट
कुश्ती: अहिल्या बाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
बॉडी बिल्डिंग: विजडम पब्लिक स्कूल में दोपहर दो बजे से।
अमर उजाला ओलंपिक ने जिले के विभिन्न खेलों को बढ़ावा दिया है। उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के चलते यही खिलाड़ी अपना खेल निखारकर देश में अलीगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
- नवीन सिंह बिट्टू, वॉलीबाल खिलाड़ी
अमर उजाला ने हमेशा से ही खेलों को बढ़ावा दिया है। यही वजह है कि एक अच्छी संख्या में खिलाड़ी ओलंपिक में खेल रहे हैं। यही खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।
- प्रमोद शर्मा, एनआईएस हॉकी
- वॉलीबाल के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं पदक जीतने के लिए सभी ने मेहनत भी की। हालांकि कुछ खामियों के चलते जीत-हार तो चलती रहती है, लेकिन खेल को बढ़ावा मिला है।
- प्रेम सिंह, जिला सचिव वॉलीबाल संघ
- अलीगढ़ ओलंपिक से जिले के अधिकतर खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं। इससे टीम भावना तो जाग्रत होगी ही। साथ ही अलीगढ़ का खेल काफी आगे जाने वाला है।
- इरशाद हुसैन, शिक्षक