फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

राज्यस्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में शिक्षिका हेमलता व वर्षा के नाटक चयनित

Sat, 27 Mar 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
वर्षा श्रीवास्तव - फोटो : CITY OFFICE
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में प्रदेश में चयनित कुल 33 शिक्षकों में जिले की दो शिक्षिकाओं ने भी अपना स्थान बनाया है। अकराबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुझारपुर की वर्षा श्रीवास्तव और लोधा के प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर की हेमलता गुप्ता के नाटक राज्य स्तर पर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

हेमलता गुप्ता ने बताया कि कक्षा चार की हिंदी पाठ्यपुस्तक नन्ही राजकुमारी और चंद्रमा पर नाटक तैयार किया था। जिसका मंचन बच्चों द्वारा कराया गया। वेशभूषा, मंच सज्जा, डॉयलॉग और निर्देशन स्वयं किया। बच्चों की मेहनत सफल हुई। इससे बढ़कर खुशी की बात नहीं होगी। वहीं वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने विज्ञान विषय को समझाने के लिए नाटक तैयार किया। रूप सज्जा, मंच सज्जा, वेशभूषा, पटकथा स्वयं लिखी और मंचन बच्चों से कराया। दोनों की इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्रप्रकाश सिंह सोलंकी व बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed