फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

शादी का झांसा देकर सिपाही ने पांच साल तक किया दुष्कर्म

Tue, 18 Aug 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मडराक क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर मुरादाबाद में तैनात सिपाही ने पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह धमकाने लगा। पीड़ित युवती ने एसएसपी से मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन

सोमवार को अपने माता-पिता के साथ युवती एसएसपी दफ्तर पहुंची। युवती ने बताया कि पिसावा क्षेत्र में उसके रिश्ते के बहनोई रहते हैं। बहनोई का छोटा भाई मुरादाबाद में सिपाही है। उसका गांव में आना जाना था। युवती का आरोप है कि युवक ने पांच साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का आश्वासन देता रहा। इसी आड़ में उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती का आरोप है कि पिछले पांच साल तक वह लगातार जल्द शादी करने का वायदा कर शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

युवती के अनुसार इस बीच 2018 में उसकी मुरादाबाद में बतौर सिपाही नौकरी लग गई। इसके बाद से युवक उसे शादी के नाम पर टालने लगा। दबाव बनाने पर उसने अब शादी से इनकार कर दिया है तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण युवती ने शादी न होने की स्थिति में आत्महत्या की भी चेतावनी दी। एसएसपी ने मामले में एसओ मडराक को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed