फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

हरदुआगंज स्थित नहर में कर सकेंगे नौकायन

Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जिले के हरदुआगंज स्थित नहर के घाट पर्यटन व नौकायन के लिए विकसित किए जाएंगे। प्रशासन ने पांच लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। सिंचाई विभाग को घाटों के निर्माण एवं नाव की व्यवस्था कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने के निर्देश पर हरदुआगंज की नहर को नौकायन (बोटिंग) के लिए विकसित करने की योजना तैयार की गई है। खुद डीएम ने नहर में ट्रायल भी कराया था। शहर से दूर प्रदूषण मुक्त वातावरण में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इसको विकसित किया जाएगा। सिंचाई विभाग टेंडर निकालकर इसका निर्माण कराएगा। नहर के दोनों किनारों में बोटिंग होगी। यहां पर तैराक भी तैनात होंगे। नहर का करीब 200 मीटर क्षेत्र बोटिंग के लिए चिन्हित किया गया है। दोनों ओर पक्के घाट भी बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो सके।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि फिट इंडिया इंडिया अभियान के तहत इसकी शुरूआत की गई है। बजट जारी कर दिया गया है, जल्द ही टेंडर निकालकर इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed