{"_id":"61fecb8f539a38770f2ee74d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2845859100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जमीर व राकेश के जख्मों पर अखिलेश ने लगाया मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जमीर व राकेश के जख्मों पर अखिलेश ने लगाया मरहम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकराम वारिस
पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान व पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के जख्मों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हमदर्दी का मरहम लगा गए। दोनों पूर्व विधायकों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। लेकिन टिकट न मिलने पर उनको मायूसी हाथ लगी थी।
सोमवार को क्वार्सी चौराहा स्थित यश रेजिडेंसी में सपा-रालोद के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने आए अखिलेश यादव ने पहले सपा सरकार उपलब्धियां गिनाईं। फिर भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे। उसके बाद सपा-रालोद के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कोल विस क्षेत्र के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान व छर्रा विस क्षेत्र के पूर्व ठा. राकेश सिंह का नाम लेकर उनके त्याग का जिक्र किया। यह सुनकर दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। प्रत्याशियों के साथ वह भी अखिलेश यादव के मंच पर थे।
मंच पर सपा-रालोद प्रत्याशी भी रहे मौजूद
अखिलेश यादव के मंच पर सपा व रालोद प्रत्याशियों को अलग-अलग बैठाया गया था। एक तरफ इगलास से रालोद-सपा के प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर, खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से प्रमोद गौड़, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव थे, जबकि दूसरी ओर शहर से सपा-रालोद प्रत्याशी जफर आलम, अतरौली से वीरेश यादव, कोल से अज्जू इशाक व छर्रा से लक्ष्मी धनगर बैठी थीं। इनके अलावा पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, संजय यादव, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान व पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल टूटा
यश रेजिडेंसी के मैदान में सपा-रालोद कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते कोविड प्रोटोकॉल टूट गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में न तो दो गज की दूरी थी और न ही मास्क था। दो-चार कार्यकर्ता मैदान में बने पंडाल पर चढ़ गए। अखिलेश यादव का भाषण सुनने आए लोग भाषण खत्म होने के बाद होर्डिंग अपने साथ ले गए।
अनूपशहर बाईपास पर लगा जाम
दोपहर सवा दो बजे अखिलेश यादव का भाषण खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ अनूपशहर बाईपास पर आ गई। बेतरतीब वाहनों के चलते अनूपशहर मार्ग पर जाम लग गया। दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।