फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

तकनीक से दिलाई जाएगी जलभराव से मुक्ति : राठी

Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नवागत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शनिवार को पदभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का समाधान तकनीक का प्रयोग करके कराया जाएगा। इसके लिये लांग टर्म वर्क प्लान बनाकर ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर उनका जोर रहेगा।
विज्ञापन

2014 बैच के आईएएस अधिकारी गौरांग राठी इससे पहले वाराणसी में नगर आयुक्त व काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ के पद पर तैनात थे। नगर निगम में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिये वह नगर निगम वार रूम बनाएंगे। जन प्रतिनिधियों एवं आमजन से संवाद बढ़ाकर हर समस्या का निदान कराया जाएगा। अंतर विभागीय समन्वय बनाकर ट्रैफिक लाइट, खाली जमीनों के बेहतर इस्तेमाल का प्रयास किया जाएगा। गरीबों के लिए अफोर्डेबल हाउसों का निर्माण कराया जाएगा। हर सोमवार एवं मंगलवार को समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा करेंगे। नगर आयुक्त ने सभी उपकरणों की फिटनेस की जांच कराने एवं नये उपकरणों को गोदामों में बेवजह खड़े रखने के जिम्मेदार अफसर व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रॉबिन केला, महामंत्री विजय गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। नगर आयुक्त ने अपने कक्ष में अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, टैक्स, लाइट, लाइसेंस, जलकल, विज्ञापन सहित विभागों के अधिकारियों का परिचय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण कार्यालय में गुटखा खाने पर लगाया प्रतिबंध
अलीगढ़। नवागत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी ने शनिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद का भार संभाल लिया। उन्हें प्राधिकरण सचिव अर्जुन सिंह तोमर ने चार्ज सौंपा।

निरीक्षण के दौरान जगह जगह रखे अनुपयोगी एवं कंडम सामान को देखकर नाराजगी जताई। जगह जगह गुटखा थूका हुआ देखकर उन्होंने कार्यालय में गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगा दिया। पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने के आदेश किए। महायोजना 2031 के मामले में उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों व शहरवासियों के सहयोग से महायोजना 2031 का प्रारूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed