फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

फर्जी दस्तावेज से बनवाया पति का मृत्यु प्रमाणपत्र, मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jan 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
पारिवारिक संपत्ति विवाद में पति की मृत्यु के बाद पत्नी द्वारा फर्जी साक्ष्यों से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक द्वारा थाना सिविल लाइन में मृत व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी महिला अब दिल्ली में रहती है।
विज्ञापन

कुलदीप विहार निवासी स्वर्गीय पुष्प कुमार शर्मा की शादी 11 वर्ष पहले दिल्ली की रहने वाली ललतेश शर्मा से हुई थी। कुछ समय पहले पुष्प कुमार शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। इसके बाद परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। बताया गया है कि ललतेश शर्मा भी दिल्ली चली गई। ललतेश शर्मा ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से संपत्ति में दावा आदि किया। यह प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी किया गया था। इस प्रमाण पत्र में पुष्प कुमार की मृत्यु जेएन मेडिकल कॉलेज में दर्शाई गई थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब पुष्प कुमार के पिता आदि को हुई तो उन्होंने नगर निगम में इस बात की लिखित शिकायत की, जिसके बाद नगर निगम में निरीक्षक स्तर से मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। जांच टीम जब जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वहां बताया गया कि जो डेथ स्लिप प्रमाण पत्र के लिए लगाई है वह फर्जी है। अन्य साक्ष्य भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर नगर निगम द्वारा जारी किया गया वह मृत्यु प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया। साथ ही नगर निगम ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी कहा कि पुष्प कुमार के पिता आदि इस प्रकरण में कोई पुलिस कार्रवाई करना चाहें तो कर सकते हैं। थाना सिविल लाइन प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी ने नगर निगम को भी धोखा देने का काम किया है। इसलिए नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक रमेश चंद्र सैनी द्वारा धारा 420, 467,468, 471 के तहत ललतेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed