फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

एएमयू बवालः हुजैफा-आमिर के बाद हमजा और नदीम अंसारी को भी गुंडा एक्ट का नोटिस जारी

Mon, 13 Jan 2020 09:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
एएमयू में 15 दिसंबर की रात हुए बवाल की साजिश के आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। छात्र संघ के निवर्तमान सचिव हुजैफा आमिर रशादी, छात्र नेता आमिर मिंटो के बाद अब निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान और पूर्व उपाध्यक्ष नंदीम अंसारी को भी गुंडा एक्ट के नोटिस जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर की अदालत से इन दोनों को नोटिस जारी कर 15 जनवरी को तलब किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी न्यायालय से जारी गुंडा एक्ट के नोटिस पर ये लोग हाजिर होकर अपने वकील के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ जिला बदर तक का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस रिपोर्ट और छात्र नेताओं के आपराधिक रिकार्ड को देखकर यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हुजैफा आमिर रशादी, आमिर मिंटो, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान, छात्र नेता शरजील उस्मानी, अहमद मुर्तजा फराज और वकार नागा के खिलाफ गुंडा एक्ट की रिपोर्ट भेजी थी। पुलिस सूत्रों ने स्वीकारा कि बीती 15 दिसंबर को हुए बवाल और पूर्व के अन्य मुकदमों व घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए इन छात्र नेताओं के खिलाफ यह रिपोर्ट लगातार भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed