{"_id":"5d3f4d7f8ebc3e6cea176f9e","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali209649163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के छात्र नेताओं की रजिस्ट्रार से नोकझोंक, दफ्तर में ठोक दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के छात्र नेताओं की रजिस्ट्रार से नोकझोंक, दफ्तर में ठोक दिया ताला
विज्ञापन
रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आईपीएस रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद के साथ निवर्तमान छात्र संघ के नेताओं की जमकर नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि रजिस्ट्रार गुस्साकर दफ्तर से चले गए। छात्र नेताओं ने उनके दफ्तर में ताला लगा दिया। छात्र नेता नकलचियों के साथ नरमी बरतने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी सर्किल पर पुलिस चौकी बनने का विरोध कर रहे हैं। एएमयू प्रशासन ने पुलिस चौकी स्थापना की बात को अफवाह करार दिया है।
एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सुफयान एवं सचिव हुजैफा आमिर सोमवार को अचानक 15-20 छात्रों के साथ रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस) के दफ्तर में पहुंच गए। छात्र नेताओं ने पूर्व में कोई अप्वाइंटमेंट नहीं लिया था। रजिस्ट्रार किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त थे और कर्मचारियों के रोके जाने के बावजूद छात्र नेता अंदर चले गए। रजिस्ट्रार ने उनसे बातचीत से मना कर दिया। उनका कहना था कि बातचीत के लिए टाइम लेकर आइए। उसके बाद छात्र नेताओं से उनकी नोकझोंक भी हुई। चर्चा है कि छात्र नेताओं ने इस दौरान बातचीत की सीमाएं लांघ दी। इससे नाराज रजिस्ट्रार दफ्तर छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद सचिव हुजैफा आमिर ने दफ्तर में ताला लगा दिया। सोशल मीडिया में सचिव का ताला लगाते हुए फोटो वायरल हो गया है। इस घटना के बाद एएमयू कैंपस की राजनीति गरमा गई है। अब्दुल हमीद भी सख्त तेवर के लिए जाने जाते हैं।
क्या है मामला
एएमयू की परीक्षा में नकल करते पकडे़ गए करीब 40 छात्रों के खिलाफ कार्यवाही हुई है। किसी को छह महीने तो किसी को तीन साल के लिए डिबार किया गया है। छात्र नेताओं का कहना है कि इनके साथ नरमी बरती जाए क्योंकि इससे उनका कैरियर बर्बाद हो जाएगा। इसके साथ ही छात्र नेता यूनिवर्सिटी सर्किल पर कथित पुलिस चौकी का विरोध कर रहे थे। यूनिवर्सिटी सर्किल पर पुलिस चौकी को छात्र नेता एएमयू के अंदरूनी मामले में प्रशासन का दखल मान रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान मामूली रूप से दोषी पाए गए छात्रों के खिलाफ सख्ती बरती गई है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी सर्किल पर पुलिस चौकी बनने की बात हो रही है। इसी संबंध में रजिस्ट्रार से बात करने गए थे। वह बात सुनने को तैयार नहीं थे। उनसे नोकझोंक हो गई। उनके दफ्तर पर ताला लगा दिया गया।
- हमजा सुफयान, निवर्तमान उपाध्यक्ष, एएमयू छात्रसंघ
मैं काम कर रहा था। छात्र नेता जबर्दस्ती अंदर आ गए तो बातचीत करने से मना कर दिया। कहा कि टाइम लेकर आइए तो बात करेंगे। यूनिवर्सिटी के बाहर सरकारी जमीन पर पुलिस विभाग द्वारा कुछ बनवाया जा रहा है तो वह इसमें क्या कर सकते हैं।
- अब्दुल हमीद (आईपीएस), रजिस्ट्रार, एएमयू
यूनिवर्सिटी परिसर में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने की बात अफवाह है। कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं जो पूरी तरह आधारहीन एवं शरारत पूर्ण है। इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, जिनसे परिसर का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो सकता है।
- प्रो. अफीफुल्लाह खान, एएमयू प्रॉक्टर
एएमयू के रजिस्ट्रार कार्यालय में कुछ बाहरी तत्वों के एक ग्रुप ने कुछ छात्रों के साथ प्रवेश किया और गोपनीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मामले की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अनुचित व्यवहार में संलिप्त तत्वों पर कठोर एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
- प्रो. शाफे किदवई, एएमयू प्रवक्ता