फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mother was murdered with an illegal firearm

अलीगढ़ : अवैध तमंचे से की थी मां की हत्या

Mon, 11 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mother was murdered with an illegal firearm
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में शनिवार की देर रात बेटे द्वारा की गई मां की हत्या में अवैध तमंचे का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बन्ना देवी क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर में शनिवार की रात को बेटे ने अपनी मां कुसुम को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। आरोपी अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। न देने पर घर में कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद यह घटना हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस में आरोपी बेटे को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया था। थाना बन्नादेवी प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटना में जिस तमंचे का इस्तेमाल किया गया है, वह अवैध है। आरोपी तीन भाइयों में मझला है। कुसुम देवी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि आरोपी अजय को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed