फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Lallu admitted that the foundation of the Congress is weak, it is to work here

अलीगढ़ : लल्लू ने माना, कांग्रेस की बुनियाद कमजोर, यहीं पर काम करना है

Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Lallu admitted that the foundation of the Congress is weak, it is to work here
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले के सियासी घटनाक्रम के बीच शनिवार को आए कांग्रेस प्रदेश अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि पार्टी बुनियादी स्तर पर मजबूत नहीं है। इसलिए यहीं से काम करने की शुरुआत करनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। कहा कि नेतागिरी से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ता बनकर काम करना होगा। 20 दिन बाद वह फिर आएंगे और देखेंगे कि जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उन पर कहां तक अमल हुआ है।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शनिवार को टप्पल और चंडौस में दो सभाओं को संबोधित करने आए थे। लल्लू जब टप्पल के बैना और चंडौस में पहुंचे तो उनके हावभाव से स्पष्ट था कि उनकी स्वागत और सम्मान में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से सीधे संवाद करना चाहते थे। उनकी कोशिश इस बात को जानने की थी कि यहां पर पार्टी जमीनी स्तर पर क्यों कमजोर है।
विज्ञापन

यही वजह है कि जब कार्यकर्ता लगातार स्वागत आदि का क्रम जारी रख रहे थे तो उन्होंने इसमें हस्तक्षेप किया। लल्लू ने साफ किया कि हमें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि पार्टी बुनियादी स्तर पर मजबूत नहीं है। इसलिए यहीं से काम करने की शुरुआत करनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। इस दौरान अजय कुमार लल्लू के समक्ष पार्टी में पिछले दिनों में हुए घटनाक्रम को भी सामने रखा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि एक एक गतिविधि पर नजर है। लेकिन अभी सिर्फ संगठन पर फोकस रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed