फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Khaireshwar Mahadev

श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Mon, 12 Aug 2019 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Khaireshwar Mahadev
खेरेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक करने को लगी भक्तों की कतार। - फोटो : CITY OFFICE
सावन के चौथे व आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। मध्य रात्रि से खेरेश्वर धाम में जलाभिषेक शुरू हो गया। कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए प्राथमिकता दी गई। वहीं बुजुर्ग व बीमार व्यक्तियों के लिए अलग से लाइन लगवाई गई। सुबह छह बजे से एकाएक बढ़ी भीड़ के चलते लाइन लगवाकर जलाभिषेक करवाया गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम तक शहर के सभी शिवालयों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। सावन के आखिरी सोमवार के चलते मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। अचलेश्वर मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक तो खेरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए शाम साढ़े सात बजे तक लाइन लगी रही। विमल अग्रवाल द्वारा फूल बंगले का आयोजन किया गया। खेरेश्वर धाम में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए 200 सेवादार लगाए गए। महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला सेवादार भी थीं। बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गई। वहीं मंदिर परिसर में 39 पंजीकृत भंडारे चले। शाम को लगभग 15 बिना पंजीकरण के भंडारे चले। इन भंडारों में श्रद्धालुओं को सब्जी पूरी, हलुआ आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पुर्णानंद पुरी महाराज ने किया रुद्राभिषेक
रात आठ बजे के लगभग खेरेश्वर धाम में भोलेनाथ भगवान का पुर्णानंद पुरी महाराज ने रुद्राभिषेक किया। उनके साथ रिषी शास्त्री, दुष्यंत शास्त्री, निपुन वेदपाठी, वैभव वेदपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में चले विभिन्न आयोजन
आखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शहर में भंडारे आयोजित किये। वहीं कई शिव मंदिरों पर भजन संध्या, शिव विवाह का भी आयोजन किया।

खेरेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक करने को उमड़ी भक्तों की भीड़।

खेरेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक करने को उमड़ी भक्तों की भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed