{"_id":"61bce4a430c096121619033a","slug":"aligarh-gorakhpur-became-the-champion-of-football-competition-city-office-news-ali2808436132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना गोरखपुर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के मैदान पर आयोजित 69वीं उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में गोरखपुर जोन ने पीएसी मध्य जोन को 2-0 गोल से हराकर खिताब जीत लिया।
शुक्रवार को पुरुष वर्ग के फाइनल में गोरखपुर जोन व पीएसी मध्य जोन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। गोरखपुर ने फारवर्ड निहाल सिंह व अमित कुमार के 1-1 गोल की बदौलत पीएसी मध्य जोन को 2-0 गोल से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उत्तम खेल भावना के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व टीम मैनेजर को बधाई दी। बृहस्पतिवार को महिला वर्ग के फाइनल में आगरा जोन ने मेरठ जोन को 1-0 गोल से हराकर मुकाबला जीता था।
शुक्रवार को महिला व पुरुष वर्ग की विजेता व उप विजेता टीमों को टॉफी सौंपी गई। इस अवसर पर सह आयोजन सचिव व सेनानायक अविनाश पांडेय, नगर आयुक्त गौरांग राठी, उप सेनानायक आशुतोष मिश्रा, सहायक सेनानायक रमेश चंद्र प्रलयंकर 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, सुरेश कुमार मिश्रा, शिविरपाल सुरेश पाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक चंद्रभान सिंह, प्रभारी खेल पीसी राजीव कुमार अवस्थी, मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह, राम अवतार पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
69 वीं उप्र पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रतियोगिता से जुड़े सभी सभी को बधाई देता हूं। पीएसी के लिए खेल व अनुशासन महत्वपूर्ण अंग है। प्रतियोगिता में खेल भावना व प्रोत्साहन का खूब उदाहरण देखने को मिला। यही किसी भी प्रतियोगिता की असल पूंजी होती है।
-अविनाश पांडेय, सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़