{"_id":"5f5d33558ebc3e57a673f318","slug":"aligarh-dead-body-of-young-man-found-missing-for-two-days-accused-of-murder-city-office-news-ali243666470","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के सरायगढ़ी से बृहस्पतिवार को लापता हुए 25 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह भुजपुरा नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
गुलशन (25) पुत्र नवल किशोर निवासी सरायगढ़ी, सासनी गेट भुजपुरा में परचून की दुकान चलाता था। तीन भाई और एक बहन में वह तीसरे नंबर का था। मृतक गुलशन के भाई अंकुर के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसका पड़ोस के एक व्यक्ति से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर गुलशन की पिटाई लगा दी थी। परिवार वालों ने मामले को शांत किया। गुलशन अपनी परचून की दुकान पर चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार दिन में भी काफी तलाश की। मगर, उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस को सूचना भी दी गई।
शनिवार सुबह पता लगा कि एक व्यक्ति का शव भुजपुरा नाले में मिला है। मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त गुलशन (25) पुत्र नवल किशोर के तौर पर की। अंकुर का आरोप है कि भाई का पड़ोसियों से विवाद हुआ था, उन्हीं ने उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका है। मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। तथ्य सामने आने पर मुकदमा दर्ज होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।