{"_id":"61c782d92187557aa53b1214","slug":"aligarh-200-students-of-the-district-got-smartphone-tablet-city-office-news-ali2815204101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जिले के 200 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्टफोन-टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जिले के 200 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्टफोन-टैबलेट
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में प्रदेश सरकार द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का प्रसारण देखते श
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण किया गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में जिले के 200 छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर स्मार्ट फोन व टैबलेट प्राप्त किए। जिले के सभी महाविद्यालयों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि नगर के धर्म समाज डिग्री कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय एवं टीकाराम महाविद्यालय समेत राजकीय डिग्री कॉलेज छर्रा, अतरौली, गोंडा, टप्पल, गभाना व खैर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ।
साथ ही गोविंद महाविद्यालय खैर, ज्ञान महाविद्यालय, चौधरी राम सिंह महाविद्यालय नहल, लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय, विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजूकेशन, आरजे महाविद्यालय रायपुर के साथ ही जिले के सभी वित्त पोषित, मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में एलईडी के माध्यम से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वेब लिंक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के महामाया राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, श्री साईं पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आरआर पॉलिटेक्निक कॉलेज के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।