{"_id":"64416ea3cdb43b9615042c23","slug":"akshaya-tritiya-a-strange-combination-of-planets-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: ग्रहों का है इस बार अजब संयोग, रियल एस्टेट, सराफा एवं ऑटो बाजार में आएगी चमक, होंगी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: ग्रहों का है इस बार अजब संयोग, रियल एस्टेट, सराफा एवं ऑटो बाजार में आएगी चमक, होंगी शादियां
Fri, 21 Apr 2023 02:24 AM IST
चमन शर्मा
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:24 AM IST
सार
अक्षय तृतीया पर देश एवं आमजन के लिए सुख- शांति, समृद्धि एवं संपन्नता लाने वाला होगा। इस दिन दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है। सोना, वाहन, मकान, जमीन खरीदना शुभ माना जाता है। कोई भी मांगलिक कार्य इस दिन बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय तृतीया का फल अक्षय होता है। यह विशेष संयोग इस वर्ष शनिवार 22 अप्रैल को है। बैसाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया ग्रहों का सुखद संयोग लेकर आ रही है। जहां देश के लग्न वृषभ में चंद्रमा अपनी उच्च राशि में लग्नेश शुक्र के साथ विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि मे चतुरग्रही महासंयोग बन रहा है। जिससे यह अत्यंत मंगलकारी हो गया है।
विज्ञापन
यह संयोग देश एवं आमजन के लिए सुख- शांति, समृद्धि एवं संपन्नता लाने वाला होगा। इस दिन दान पुण्य करना विशेष फलदायी होता है। सोना, वाहन, मकान, जमीन खरीदना शुभ माना जाता है। कोई भी मांगलिक कार्य इस दिन बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं। सराफा बाजार में खुशी का माहौल है। इस बार व्यापारियों को 1000 करोड़ से भी अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व
मान्यता है कि कलियुग के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु की पूजा कर दान भी करना चाहिए। जिससे समृद्धि, ऐश्वर्य एवं सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है। वृंदावन में बांके बिहारी जी के चरण दर्शन वर्षभर में इसी दिन होते हैं। भगवान परशुराम जन्मोत्सव भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन नया वाहन लेना, गृह प्रवेश करना, आभूषण खरीदना जैसे शुभ काम किए जाते हैं। नई जमीन खरीदना, शेयर मार्केट में निवेश करना, नया बिजनेस शुरू करना भी अक्षय तृतीया के दिन लाभकारी सिद्ध होता है।
विज्ञापन
सोना-चांदी खरीदने को बाजार में उत्साह
शहर के कई स्वर्णकारों ने लगन और शुभ कार्य शुरू होते देख चूड़ी, कंगन, ब्रेसलेट पर आकर्षक छूट देने की योजना शुरू की है। परंपरागत ज्वेलरी में नई डिजाइन के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न गहनों की रेंज उपलब्ध है। महिलाओं में हल्के डिजाइन वाले गहनों का चलन बढ़ रहा है। इस मौके पर ज्यादातर लोग सोने, चांदी के बने गहने, बर्तन और सिक्के खरीदते हैं। इस वर्ष लगन मुहूर्त भी काफी हैं। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। शहर के सराफा व्यापारियों को उम्मीद है कि बेहतर बिक्री होगी। खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त प्रात: 11:40 बजे से 1:49 बजे तक रहेगा।