फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aheria community protest for caste certificate, ruckus

Aligarh News: जाति प्रमाण पत्र के लिए अहेरिया समाज का धरना, हंगामा

Tue, 07 Nov 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2023 12:50 AM IST
सार

जाति प्रमाण पत्र के लिए अहेरिया समाज आंदोलनरत था। पूर्व में हाथरस में रेल रोककर, खैर में विशाल रैली निकाल कर तथा दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की थी। खैर विधायक व राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कराई थी।

विज्ञापन
Aheria community protest for caste certificate, ruckus
खैर में प्रदर्शन करते अहेरिया समाज के लोगों को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबे समय से जाति प्रमाण पत्र की मांग कर रहे अहेरिया समाज का सब्र सोमवार को टूट गया। अहेरिया समाज के नेता चंद्रपाल अहेरिया की अगुआई में दर्जनों लोग तहसील मुख्यालय पर धरना देकर बैठ गए। खैर पुलिस भी तहसील मुख्यालय पहुंच गई। दोपहर बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार समाज के दो लोगों को जाति प्रमाण बनवाकर सौंप दिए गए, तब धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि जाति प्रमाण पत्र के लिए अहेरिया समाज आंदोलनरत था। पूर्व में हाथरस में रेल रोककर, खैर में विशाल रैली निकाल कर तथा दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की थी। खैर विधायक व राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने समाज के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कराई थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने भी समाज को जल्द ही मदद का आश्वासन दिया था। सोमवार को अहेरिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह व अधिवक्ता धर्मेन्द्र कुमार रावल की अगुआई में समाज के अनेक लोगों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन में खलबली हुई। एसडीएम खैर, इंस्पेक्टर खैर सुबोध कुमार व एसआई गंगाराम गंगवार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किया। बहुत समझाया गया लेकिन समाज के लोग बिना जाति प्रमाणपत्र लिए जाने को तैयार नहीं हुए। लोगों को समझाकर एसडीएम अलीगढ़ रवाना हुए, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह रास्ते से लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जाति प्रमाण बनवाने के लिए शासनादेशों का अवलोकन किया तथा दोपहर बाद दो लोगों के प्रमाण पत्र जारी करा दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया तथा धरना समाप्त कर घर चले गए। अहेरिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष चन्द्रपाल अहेरिया ने बताया कि बिना जाति प्रमाण पत्र के समाज के छात्र छात्राओं को सरकारी नौकरी व विभिन्न सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed