{"_id":"5e6d39498ebc3ea7f354f2bf","slug":"agriculture-officer-and-his-wife-looted-by-car-riders-aligarh-news-ali2291025176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि अधिकारी के डेढ़ लाख नगद और जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि अधिकारी के डेढ़ लाख नगद और जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
पीड़ित कृषि अधिकारी भूदेव शर्मा और उनकी पत्नी सावित्री शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड पर टप्पेबाजी करने वालों ने शनिवार को एक कृषि अधिकारी को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने धोखे से उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया और उनसे डेढ़ लाख रुपये नगद व आभूषण आदि उड़ा लिए। पुलिस को तहरीर दी गई है।
पिसावा क्षेत्र के गांव चींती निवासी भूदेव शर्मा पुत्र पूरणमल शर्मा बांसवाड़ा राजस्थान में कृषि विभाग में अधिकारी हैं। शनिवार दोपहर अपनी पत्नी सावित्री शर्मा व बच्चों को साथ लेकर राजस्थान से पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर आए थे। वह गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी कार सवार लुटेरे आए और कृषि अधिकारी को झांसा दिया कि शहर का माहौल बहुत खराब है। हम पिसावा जा रहे हैं, वहां उन्हें उतार देंगे। उस वक्तएक व्यक्ति कार में था। कुछ दूरी चलने पर दूसरा व्यक्तिमिल गया और उसने अधिकारी से कहा कि यह थैला है, इसमें जो भी सामान हो, इसमें रख दो, हिफाजत से रहेगा।
अधिकारी बातों में आ गए। उन्होंने डेढ़ लाख की नगदी, दो सोने की चेन, दो अंगूठी थैले में रख दी। कुछ देर बाद बदमाशों ने कहा कि गाड़ी से उतर जाओ। जब कृषि अधिकारी ने विरोध किया तो धक्का देकर बाहर कर दिया और कहा कि ज्यादा हाथ पैर चलाए तो गोली चल सकती है। इसके बाद लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।