फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the collision, the death of two friends died after fire

टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, दो दोस्तों की मौत

Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
 After the collision, the death of two friends died after fire
टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, दो दोस्तों की मौत - फोटो : Dig Vishal
अनूपशहर रोड पर रविवार सुबह तेजपुर स्थित अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक और प्राइवेट बस में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस एक्सीडेंट के बाद बस बाइक को काफी दूर तक घसीटती ले गई।
विज्ञापन


बाइक का पेट्रोल टैंक फटने और चिंगारी उठने पर बस ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में बस व बाइक आग का गोला बन गईं। वह तो समय रहते बस में सवार यात्री चीखपुकार के साथ निकल गए। वरना हादसा बेहद भयंकर हो सकता था। खबर पर एसएसपी सहित इलाका पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि पहुंच गई और आग को बुझाया गया। इस दौरान काफी देर तक अनूपशहर रोड पर दोनों ओर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले की सीमा पर बसे बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाला शुभम (20) पुत्र अरविंद शर्मा जवां क्षेत्र में अमृता सिंह डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्रा था। सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे वह पैदल गांव से कॉलेज जा रहा था। तभी उसने देखा कि उसका गांव का ही रहने वाला दोस्त श्याम (19) पुत्र विनोद शर्मा अपने तीन साल के भतीजे युग उर्फ शुभ पुत्र रामू को पल्सर बाइक पर लेकर जवां की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने श्याम को रोका और कॉलेज जाने के लिए उसकी बाइक पर सवार हो गया। श्याम ने हेलमेट भी लगा रखा था। कॉलेज के पास पहुंचकर तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक को ओवरटेक किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर अलीगढ़ की ओर से जा रही अलीगढ़-संभल रूट की तेज रफ्तार प्राइवेट बस के नीचे जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चालक भी कुछ समझ नहीं पाया और बाइक घसिटते हुए 50 कदम आगे तक पहुंच गई। इस दौरान बाइक की टंकी फटने और चिंगारी उठने से पहले बाइक में आग लगी। इसके बाद बस ने भी आग पकड़ ली। 

वह तो बस चालक, क्लीनर और करीब 60 यात्री भगदड़ व चीखपुकार के साथ उतर गए। वरना हादसा बड़ा होता, क्योंकि कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई थी। इस दौरान बाइक सवार दोनों दोस्त व बच्चा काफी दूर तक घिसटकर दूर जा गिरे। शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि श्याम व शुभ गंभीर रूप से जख्मी हुए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बाद में उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां बाद में श्याम ने भी दम तोड़ दिया। 


इधर, शुरुआत में पुलिस को खबर मिली कि बस में सवारियां भी जल गई हैं। इस सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजीव दीक्षित, जवां एसओ अमित यादव के अलावा आसपास के कई एसओ, तीन दमकलें भी पहुंच गईं। वहां खाली बस में आग की खबर पर पुलिस ने राहत महसूस की और दमकलों की मदद से बस की आग को बुझाया गया। मगर तब तक बस व बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान करीब एक घंटे तक अलीगढ़ अनूपशहर रोड एहतियातन बाधित रखा गया। एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार एक्सीडेंट के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed