फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ACM and principal locked up in sv college Aligarh

Aligarh: एसवी कॉलेज के गेट पर तालाबंदी, एसीएम और प्राचार्य को ताले में किया बंद, एलएलबी रिजल्ट को लेकर हंगामा

Fri, 18 Aug 2023 01:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 01:13 AM IST
सार

एलएलबी द्वितीय वर्ष के सैकड़ो छात्र-छात्राएं एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री और विधि छात्र बल्देव चौधरी सीटू व जय यादव के नेतृत्व में सुबह 9 बजे कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने गेट पर तालाबंदी कर दी और विवि के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुबह 10 बजे प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया।

विज्ञापन
ACM and principal locked up in sv college Aligarh
एसीएम- प्राचार्य के कार्यालय में जाने के बाद ताला लगाता छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा से संचालित एलएलबी द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं बिना मूल्यांकन के परिणाम जारी देने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष में एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी और प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता को ताले में बंद कर दिया। उन्होंने एसवी कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करके धरना दिया। 

विज्ञापन


कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। बाद में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के हस्तक्षेप पर और उनके द्वारा वीसी से वार्ता पर तय हुआ कि शुक्रवार को इस मामले में विवि के विधि संकाय के डीन से छात्र व शिक्षक का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। तब जाकर धरना हटा।
विज्ञापन


वार्ष्णेय कॉलेज पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट से बातचीत करते छात्र नेता अमित गोस्वामी व सीटू चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एलएलबी द्वितीय वर्ष के सैकड़ो छात्र-छात्राएं एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री और विधि छात्र बल्देव चौधरी सीटू व जय यादव के नेतृत्व में सुबह 9 बजे कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने गेट पर तालाबंदी कर दी और विवि के खिलाफ नारेबाजी की गई। सुबह 10 बजे प्राचार्य, शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर रोक दिया गया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। जरूरी काम होने की बात जब प्राचार्य व शिक्षकों ने कही, तो उन्हें अंदर जाने दिया गया। 

आगरा यूनिवर्सिटी के विरोध में एसवी कॉलेज के गेट में लगाया गया ताला

करीब तीन घंटे तक चले विधि विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद जब कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, तब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। करीब चार घंटे बाद एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी, थानाध्यक्ष गांधीपार्क व अन्य फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे। अधिकारी विद्यार्थियों की बात सुनने के बजाय सीधे प्राचार्य कक्ष पहुंच गए। काफी देर तक अंदर वह बैठे रहे। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने एसीएम व इंस्पेक्टर आदि को प्राचार्य कक्ष में ही बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। वहीं सीओ द्वितीय भी कॉलेज कैंपस से बाहर नहीं जा सके। 

एसीएम व इंस्पेक्टर को विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य कक्ष में बंद करने की सूचना पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, देहलीगेट, गभाना, सासनी गेट थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने विधि विद्यार्थियों से वार्ता करके प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाकर उन्हें बाहर निकाला। भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी भी आंदोलनकारी विधि छात्रों के बीच पहुंच गए। 

एडीएम सिटी अमित भट्ट ने विधि छात्रों के सामने कुलपति से वार्ता की। इसके बाद पांच छात्रों का प्रतिनिधिमंडल को विधि विभाग के डीन से मुलाकात करने के आश्वासन के बाद धरना खत्म हो सका। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मांगें मान ली गई हैं। शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल विधि के डीन से मिलेगा। धरने में अरुण शर्मा, अरविंद कुमार, इमरान, मनी, अजय, रितिक, निखिल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों के बोल
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कुलपति से हुई वार्ता के क्रम में कुलपति से मुलाकात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। यदि समाधान नहीं किया गया तो 21 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पीड़ित विधि छात्र पुनः बड़े स्तर पर भविष्य को बचाने के लिए आंदोलन को बाध्य होंगे। -बल्देव चौधरी सीटू
एलएलबी द्वितीय वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं बिना मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिया गया। इससे विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद हो सकता है। अलीगढ़ प्रशासन तत्काल आगरा यूनिवर्सिटी के कुलपति से वार्ता कर समाधान कराए। वर्ना, विद्यार्थियों के भविष्य को बर्बाद करने के परिणाम बड़े भयावह होंगे। -जय यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed