फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ : गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accident
सुरेश चंद का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित गांव जमालगढ़ी के समीप ताज डिपो की बस की टक्कर से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे दोनों बस के पहिए के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह दंपती गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

दंपती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव ताज डिपो की बस में तोड़फोड़ की। बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार रोडवेज बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

इगलास थाना क्षेत्र के गांव असरोई निवासी किसान सुरेश चंद्र (46) पुत्र कारे सिंह सोमवार की सुबह अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ रामघाट में गंगा स्नान करने के लिए गए थे। वहां से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दिन में करीब 11 बजे जमालगढ़ी गांव के समीप पहुंचे तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही ताज डिपो की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती बस के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में दंपती की मौत व बस में पथराव की सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, मढ़ौली चौकी इंचार्ज अजब सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर मिलने पर मृतकों के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed