{"_id":"69dcc9fd8194cdf5070564a0","slug":"abortion-and-removal-from-home-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गर्भ में बेटी होने पर कराया गर्भपात, घर से निकाला, पति-सास व ससुर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गर्भ में बेटी होने पर कराया गर्भपात, घर से निकाला, पति-सास व ससुर पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 13 Apr 2026 04:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:19 PM IST
सार
गर्भवती होने पर पति व ससुराल के अन्य लोगों ने विवाहिता को पीटा। पति ने पेट पर लात मार दी, जिससे उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। दोबारा गर्भधारण होने पर ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर जबरन फिर से गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर पहले उसका गर्भ गिरा दिया। बाद में जब फिर से गर्भ ठहरा और बेटी होने की जानकारी हुई तो जबरन उसका गर्भपात करा कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
थाना जवां क्षेत्र के अकनगला निवासी प्रियंका देवी की शादी 12 अप्रैल 2023 को बुलंदशहर निवासी त्रिवेंद्र कुमार उर्फ हरीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि जुलाई 2023 में गर्भवती होने पर पति व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पीटा। पति ने पेट पर लात मार दी, जिससे उसका तीन माह का गर्भ गिर गया।
विज्ञापन
दोबारा गर्भधारण होने पर ससुरालियों ने अल्ट्रासाउंड कराकर गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने पर जबरन फिर से गर्भपात करा दिया। इससे उसकी हालत फिर बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे मायके में ही छोड़ गए। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पति त्रिवेंद्र कुमार उर्फ हरीश के अलावा सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन