{"_id":"682c3e8ea9d5bb6e590443fd","slug":"a-young-man-shot-a-woman-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तलाकशुदा बुआ को भतीजे ने मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल ले जाया गया, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तलाकशुदा बुआ को भतीजे ने मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल ले जाया गया, आरोपी हिरासत में
Tue, 20 May 2025 02:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 May 2025 02:04 PM IST
सार
एक मकान के अंदर कमरे में भतीजे ने अपनी तलाकशुदा बुआ को गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी है। गंभीर हालत में महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है। आरोपी भतीजे को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मकान में मौजूद महिलाएं और बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में थाना देहली गेट क्षेत्र के शाहजमाल में संपत्ति के विवाद में भतीजे ने बुआ को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मूलरूप से मथुरा की रहने वाली माजिदा का शाहजमाल डबल टंकी के पास मायका है। उनको कोई संतान नहीं है। करीब 25 साल पहले उनके शाैहर रहीश का इंतकाल हो चुका है। तब से भाइयों के पास रहती हैं। जिस मकान में वह रहती है उसके बंटवारे को लेकर चार भाइयों में से तीसरे नंबर के भाई बब्बू खान से कुछ विवाद चल रहा है। बब्बू थाना क्षेत्र के हाथी पुल के पास मोहल्ला कुरैशियान में रहते हैं।
विज्ञापन
बब्बू का 20 वर्षीय बेटा जुनैद 20 मई को बुआ माजिदा के पास पहुंचा। यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर जुनैद की बुआ से कहासुनी होने लगी। गुस्से में जुनैद ने तमंचे से गोली चला दी। गोली गर्दन के पास लगी, जिससे माजिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने माैके से भाग रहे जुनैद को तमंचे के साथ पकड़ लिया। एएसपी के अनुसार घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जुनैद से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन