फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died instantly due to wrong treatment by a quack.

Aligarh News: झोलाछाप के गलत उपचार से युवक की तत्काल मौत

Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died instantly due to wrong treatment by a quack.
कस्बा राजमऊ में युवक की मौत पर मौजूद भीड़ पुलिस। संवाद - फोटो : samvad
कस्बा राजमऊ में शुक्रवार को एक क्लीनिक पर उपचार के दौरान गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने पर युवक की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौका पाकर झोलाछाप अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गया। हंगामे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे अजीत कुमार ने बताया कि चाचा वीरपाल (41) पुत्र गुलफान सिंह निवासी नगला ढक दोपहर करीब एक बजे अपनी पत्नी सुमन देवी को सामान्य बीमारी के चलते दवा दिलाने के लिए क्लीनिक पर गए थे। पत्नी को दवा दिलाते वक्त वीरपाल ने खुद को भी सर्दी-जुकाम होना बताया। आरोप है कि झोलाछाप ने बिना जांच किए इंजेक्शन लगा दिया। आरोप यह भी है कि दंपती के मना करने पर इंजेक्शन लगाया गया। कुछ मिनट बाद ही वीरपाल की हालत बिगड़ने लगी, घबराहट होने के साथ ही मुंह से झाग निकलने लगे।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि हालत गंभीर होने पर झोलाछाप ने उन्हें क्लीनिक से बाहर निकाल दिया और शटर बंद कर मौके से भाग गया। जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों के पहुंचने से पहले ही वीरपाल की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन तभी मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए और शव को उठने से रोक दिया। वह झोलाछाप की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आश्वासन के बाद ससुरालीजन मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित पांच बेटियां और एक बेटे को रोते बिलखते छोड़ा है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कस्बे में झोलाछापों के हैं कई क्लीनिक

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई झोलाछाप क्लीनिक खोलकर बैठे हैं। यह मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुशलपाल ने बताया कि क्षेत्र में अभियान चलाकर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed