फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman came front of train, Died

ट्रेन से कटने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 11 Aug 2019 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
A woman came front of train, Died
गांधी पार्क इलाके के छर्रा अड्डा पुल के नीचे शनिवार रात को एक 55 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने सुबह शव की शिनाख्त की। परिवार वालों ने बताया कि महिला बेटे की बीमारी के चलते मानसिक तनाव में थी, जबकि मायके वालों ने मौखिक तौर पर महिला के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सुधा शर्मा (55) पत्नी प्रमोद कुमार शर्मा निवासी विकास नगर, गांधी पार्क के परिवार में एक बेटा-बेटी, पति और बेटे की बहू और सास है। पति सिलाई का काम करता है। बेटे रजत की तीन माह पहले ही शादी हुई है। पति के अनुसार बेटे को दो माह से लिवर की बीमारी है। काफी इलाज के बाद भी उसे फायदा नहीं मिला। इससे पत्नी तनाव में आ गई। शनिवार रात वह अचानक गायब हो गई। रविवार सुबह थाना पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो एक महिला के छर्रा अड्डा पुल के नीचे ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की। इधर, सूचना पर मृतका के बेबर, मैनपुरी निवासी मायके वाले भी आ गए। भाई तारा चंद शर्मा ने मौखिक आरोप लगाते हुए कहा कि परिवार में तीन माह से क्लेश चल रही थी। इसी के चलते बहन के परिवार वालों ने ही उसकी हत्या की है। मामले में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव महिला के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed