{"_id":"59b6e9c84f1c1b30698b46b2","slug":"a-strong-arrangement-for-the-security-of-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल की सुरक्षा को किए गए पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल की सुरक्षा को किए गए पुख्ता इंतजाम
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल की सुरक्षा को किए गए पुख्ता इंतजाम
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के प्रमुख धर्मसमाज महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने आ रहे प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार देर शाम एडीएम सिटी व एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस-प्रशासनिक टीम ने रिहर्सल किया। इस दौरान तय किया गया कि वीआईपी गेट पर राज्यपाल के आने से 2 घंटे पहले प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को लेकर 3 एएसपी, 6 सीओ, 14 थाना प्रभारी, 250 सिपाही, 1 कंपनी पीएसी, फायर टेंडर, बीडीएस, फील्ड यूनिट आदि सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एक एएसपी हवाईपट्टी के प्रभारी रहेंगे। दूसरे रास्ते के और तीसरे आयोजन स्थल के प्रभारी रहेंगे। इस दौरान जैसे ही राज्यपाल का वायुयान हवाईपट्टी पर उतरेगा, तभी जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसके बाद हवाईपट्टी से डीएस कॉलेज के लिए काफिला निकलने पर सिकंदराराऊ की ओर से वाहन भेजे जाएंगे और एटा चुंगी क्रास करने पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। डीएस में प्रवेश के बाद जीटी रोड पर वाहन सुचारू हो जाएंगे। इसके बाद आयोजन समापन के साथ ही फिर यातायात रोक दिया जाएगा। एसपी सिटी के अनुसार जैड प्लस सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार शाम यातायात व सुरक्षा इंतजामों का रिहर्सल भी किया गया।