फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A shower of maternal love upon the birth of the Unborn... faith steeped in devotion

Aligarh News: अजन्मे के जन्म पर वात्सल्य की बौछार...भीगी आस्था

Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A shower of maternal love upon the birth of the Unborn... faith steeped in devotion
श्री वार्ष्णेय मंदिर में जन्माष्टमी पर निकाली गई झांकी। - फोटो : samvad
अजन्मे के जन्म पर वात्सल्य की ऐसी बौछार देखने को मिली कि पूरा शहर आस्था में भीग गया। शुक्रवार रात रोहिणी नक्षत्र में घड़ी की सुइयां जैसे ही 12 के अंक पर पहुंचीं तो नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। शंख, घंटे और घड़ियाल बजने लगे। कान्हा के जन्म की खुशी में श्रद्धालु झूम उठे और घरों में बधाई गीत गूंजने लगे।
विज्ञापन


बाल गोपाल के जन्म के बाद मंदिरों में दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंजीरी, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। फूल-बंगले, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झांकियों से सजे मंदिरों में देर रात तक भक्ति का रंग छाया रहा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक पूरे दिन जन्माष्टमी की तैयारियां चलती रहीं। कहीं देवकी-वासुदेव के कारागार में कृष्ण जन्म का दृश्य जीवंत किया गया तो कहीं बाल गोपाल की मनमोहक झांकियां सजाईं गईं। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालु देर रात तक रमे रहे। घरों में भी लड्डू गोपाल को आकर्षक पोशाक पहनाकर झांकियां सजाई गईं। कृष्ण जन्म की खुशी में जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद के आनंद भयो जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। रात में कान्हा के आधी रात को जन्म के साथ ही मानो इंतजार खत्म हुआ और हर ओर उत्सव बरस पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed