{"_id":"6988798fefeeb18a0a05c0bb","slug":"a-short-circuit-in-the-container-cabin-caused-a-fire-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कंटेनर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लगी, धू-धू कर जला, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कंटेनर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लगी, धू-धू कर जला, चालक-हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Sun, 08 Feb 2026 05:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:25 PM IST
सार
अचानक कंटेनर के केबिन में से आग के साथ धुआं उठाने लगा, आग भड़कने की आशंका पर चालक व हेल्पर ने केबिन से कूदकर जान बचाई। इस बीच आग भड़कने पर हाइवे पर वाहन रुक गए।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गभाना अंतर्गत अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर कन्होई कट के पास 8 फरवरी तड़के करीब 4:00 एक कंटेनर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कंटेनर के दोनों चालकों और हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कंटेनर के चालक अभिषेक निवासी मदनपुर फर्रुखाबाद ने बताया कि वह अपने साथी चालक उमेश देहावट राजगढ़ राजस्थान, हैल्पर विकास हिसार चेन्नई से कंटेनर में लिफ्ट का सामान लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। सुबह कन्होई कट के पास पहुंचे कि अचानक केबिन में से आग के साथ धुआं उठाने लगा, आग भड़कने की आशंका पर उन्होंने केबिन से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
इस बीच आग भड़कने पर हाइवे पर वाहन रुक गए। सूचना पर पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी पहुंच गई और केबिन में लगी आग को बुझा दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। दमकल गाडी ने आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन