फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A memorandum was submitted after burning the effigy of SP MP Ramjilal Suman

Rana Sanga controversy: क्षत्रिय समाज आक्रोश में, सपा सांसद रामजीलाल सुमन का फूंका पुतला

Thu, 03 Apr 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 10:33 PM IST
सार

क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा। 

विज्ञापन
A memorandum was submitted after burning the effigy of SP MP Ramjilal Suman
सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते क्षत्रिय समाज के लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के प्रति क्षत्रिय समाज का आक्रोश जारी है। अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ के नहर पुल स्थित बाजार में 3 अप्रैल को क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा। 

विज्ञापन


सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन करने वालों में अकराबाद ब्लाॅक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष नीरज शर्मा, मनोज सिंह, भाकियू भानु गुट के जिला उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिंह, बच्चूसिंह, अजय प्रताप सिंह, तनुज प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, रनवीर सिंह, किशन सिंह, शक्ति सिंह, प्रशांत सिंह, अनुज सिंह, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed