फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Man died beaten by his neighbors

चोर समझ युवक को पीटकर मार डाला

Sun, 11 Aug 2019 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
A Man died beaten by  his neighbors
महानगर के देहली गेट इलाके की गूलर रोड निवासी एक युवक की पड़ोसियों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक की शनिवार को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम पांच अगस्त का है। गूलर रोड स्थित गली-6 निवासी सोनू (25) पुत्र स्व: रमेशचंद्र घर की छत पर सो रहा था। छत की मुंडेर न होने से नींद में करवट बदलते समय वह पड़ोसी की छत पर जा गिरा। पड़ोसी परिवार के तीन पुरुष और दो महिलाएं छत पर ही सो रही थीं। पुरुषों ने समझा कि कोई चोर आ गया है। इससे उन्होंने आव देखा न ताव सोनू को पीटना शुरू कर दिया। मृतक के भाई मोनू के अनुसार भाई को पड़ोसी भोला, बनवारी और मलखान ने पीट-पीटकर अचेत कर दिया और घर के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह जब पड़ोसियों की निगाह अचेत भाई पर पड़ी। उन्होंने परिवार को जानकारी दी। भाई को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां उपचार चला। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल से शनिवार की शाम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी है। देहली गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार आरोपी बनवारी, भोला, मलखान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था मृतक
सोनू की शादी नहीं हुई थी। मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजारा करता था। तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed