{"_id":"68298f93ad0d0a3de502d585","slug":"a-businessman-was-injured-after-falling-into-a-pit-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल विभाग की लापरवाही: लीकेज सही करने के लिए खोदे गड्ढा, नहीं भरा, कारोबारी गड्ढे में गिरकर हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल विभाग की लापरवाही: लीकेज सही करने के लिए खोदे गड्ढा, नहीं भरा, कारोबारी गड्ढे में गिरकर हुआ घायल
Sun, 18 May 2025 01:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 18 May 2025 01:14 PM IST
सार
जलकल विभाग के एई पुष्पेंद्र ने कहा कि लीकेज सही करने के बाद गड्ढा भरना चाहिए। इस लापरवाही के लिए संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घायल मनोज कुमार सिंह
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के जनकपुरी इलाके में जलकल विभाग ने लीकेज सही करने के लिए गड्ढा खोदा था। लीकेज ठीक करने के बाद इसको भरा नहीं गया। इसी गड्ढे में गिरकर रियल एस्टेट कारोबारी मनोज कुमार सिंह घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से क्वार्सी थाने में तहरीर देकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जनकपुरी निवासी मनोज कुमार सिंह (50) रियल एस्टेट कारोबारी हैं। गीतकार स्व.गोपालदास नीरज के घर के सामने जलकल विभाग के ठेेकेदार ने लीकेज सही करने के लिए आठ दिन पहले गड्ढा खोदा था। लीकेज सही करने के बाद गड्ढा नहीं भरा। 15 मई की सुबह मनोज कुमार सिंह अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक इसी गड्ढे में घुस गई।
विज्ञापन
जिससे उनके हाथ-पांव, सिर, पेट और सीने में चोट आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आननफानन मोहल्ले के लोग व परिजन उन्हें केके हॉस्पिटल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। शुक्रवार को स्थानीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता आगा युनूस उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं के साथ मनोज सिंह ने क्वार्सी थाने में ठेकेदार और जलकल विभाग के अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। जलकल विभाग के एई पुष्पेंद्र ने कहा कि लीकेज सही करने के बाद गड्ढा भरना चाहिए। इस लापरवाही के लिए संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन