फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Difficulties will arise; do not lose heart... overcoming challenges is the true victory

Aligarh News: मुश्किलें आएंगी, हौसला नहीं हारना... चुनौतियों को हराना ही असली जीत

Fri, 28 Aug 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Difficulties will arise; do not lose heart... overcoming challenges is the true victory
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं एवं शिक्षिका। - अमर उजाला
जिंदगी की राह में कभी परिस्थितियां परीक्षा लेंगी तो कभी चुनौतियां कदम रोकने की कोशिश करेंगी। ऐसे में जो हौसला बनाए रखते हुए आगे बढ़ता है, वही अपनी मंजिल तक पहुंचता है। चुनौतियों से पार पाना ही असल जीत है।
विज्ञापन



ये बातें टीकाराम कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. मिश्कात आबिदी ने टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला अपराजिता के कार्यक्रम में छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन


व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मिश्कात आबिदी ने छात्राओं से कहा कि जीवन में चुनौतियां आना स्वाभाविक है। हर चुनौती हमें रोकने नहीं, बल्कि हमारी क्षमता को पहचानने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर देती है। उन्होंने छात्राओं को मुश्किल परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कि सफलता की राह हमेशा आसान नहीं होती। कई बार असफलता भी सामने आएगी, लेकिन असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करना चाहिए। इस दौरान प्रश्न का उत्तर सही देने पर छात्र सुरभि को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके इस अवसर पर मणिकर्णिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed