Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना स्थगित

एक्सप्रेसवे पर किसानों का धरना स्थगित

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मांट। किसान एकता संघर्ष समिति, जाबरा के तत्वावधान में एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को जाबरा टोल प्लाजा के निकट चल रहा धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया। प्रभारी डीएम और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन की मध्यस्थता के बाद धरने को दो माह के लिए स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर कट की मांग को लेकर किसान एकता संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों गांवों के किसान पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर थे। शुक्रवार को प्रभारी डीएम, एडीएम प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह और सहकारी बैंक के चेयरमैन वरिष्ठ सपा नेता जगदीश नौहवार धरना स्थल पर पहुंचे। संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे बनने से पहले टोल पर कट समेत विकास के कई वादे किए गए थे। लेकिन अब शासन और प्रशासन सभी वादों से मुकर रहा है। सपा नेता और एडीएम प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की मांग को शासन-प्रशासन तक भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद किसानों ने दो महीने का अल्टीमेटम देकर धरना स्थगित करने की घोषणा की। धरना स्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, बुद्धा सिंह, गजेंद्र सिंह परिहार, चंदन सिंह, जमुना प्रसाद, सौदान सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रेशम सिंह और संचालन भूरी सिंह व दलवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

---------------

ज्ञापन में रखीं यह मांग
. टोल प्लाजा जाबरा पर कट खोलने की घोषणा
. टोल प्लाजा पर बस स्टॉप
. दोनाें ओर सर्विस रोड का शीघ्र निर्माण
. किसानों को टोल दरों में छूट आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed