फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलिफ से अल्लाह पढ़ेंगे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई बच्चे

अलिफ से अल्लाह पढ़ेंगे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई बच्चे

Fri, 19 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
अलिफ से अल्लाह पढ़ेंगे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई बच्चे
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलिफ से अल्लाह और बे से बिस्मिल्लाह अब मुस्लिम बच्चे नहीं, बल्कि हिंदू, सिख और ईसाई बच्चे भी पढ़ेंगे, वो भी साथ-साथ। इस अनूठी पहल की सूत्रधार हैं पूर्व उप राष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी। शुक्रवार से मदरसा चाचा नेहरू में कुरान हिफ्ज कराने की शुरुआत होने जा रही है। इससे अलीगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूती मिलेगी।

इस पहल को उस समय और ताकत मिल गई, जब मदरसा में पढ़ रहे एक हिंदू छात्र ने कुरान हिफ्ज (कंठस्थ) करने की इच्छा जाहिर की। फिर, क्या था सलमा अंसारी ने अपनी सोच को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया और बुला ली आलिम-ए-दीन की बैठक।
विज्ञापन


सबने ने सलमा अंसारी की सोच को जमीन पर उतारने के लिए हामी भर दी। अब बच्चों को पहले कायदा पढ़ाया जाएगा, जिससे उनका तलफ्फुज (उच्चारण) ठीक हो सके। अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी के तहत यह मदरसा चल रहा है, जिसकी संस्थापक व चेयरपर्सन सलमा अंसारी हैं। बैठक में चौधरी इफराहीम हुसैन, डॉ. अब्दुल फजल, डॉ. अजहर, डॉ. जाकिर, शाहनवाज खान, काजी जिया उल इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च करने के बाद मैंने पाया कि कुरान हिफ्ज करने वाले शख्स का जेहन बहुत तेज हो जाता है। कुरान एक ब्रेन टॉनिक है। सो, इसे मदरसा में शुरू कराने का फैसला लिया। नई टेक्नोलॉजी आने से दिमाग का भी शॉर्प होना जरूरी है। चूंकि इन बच्चों के खान-पान में वह बात नहीं है, जो अमीर बच्चों में होते हैं। जो भी चाहे वह कुरान हिफ्ज करने की कक्षा में शामिल हो सकता है। दरअसल, कुरान किसी एक मजहब का नहीं है, बल्कि सारी इंसानियत के लिए यह किताब है। इसके साथ बच्चों को आदाब भी सिखाए जाएंगे। कैसे उन्हें बड़ों और छोटों से बातचीत करनी है।

- सलमा अंसारी, संस्थापक व चेयरपर्सन अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी

वाकई में यह फैसला काबिल-ए-तारीफ है। कुरान शरीफ किसी एक मजहब की किताब नहीं है, बल्कि इंसानियत के लिए किताब है। मैडम सलमा अंसारी को इसके लिए मुबारकबाद है।
- चौधरी इफराहीम हुसैन, इस्लामिक धर्मगुरु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed