फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सुपरवाइजर निलंबित, निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

सुपरवाइजर निलंबित, निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 07 Jun 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सुपरवाइजर निलंबित, निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन


वार्ड संख्या पांच नौरंगाबाद के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अजय दीप सिंह का पारा उस समय चढ़ गया जब उन्होंने वार्ड में जगह-जगह गंदगी देखी।

उन्होंने नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया तो स्वास्थ्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दे डाली। उनका गुस्सा यही नहीं थमा उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश भी किए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत से जवाब तलब किया।

भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त ने वार्ड की गलियों, नालियों तथा नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए जल निकासी के लिए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं पाई गई।
विज्ञापन


गलियों में इंटरलाकिंग कार्य को देखकर इसे दो दिन में पूर्ण कराने के आदेश दिए। चौपाल में लोगों ने सफाई सुपर वाइजर के अनुपस्थित रहने की शिकायत की तो कमिश्नर ने उपस्थिति रजिस्टर तलब कर लिया। इसे प्रस्तुत न करने पर सुपरवाइजर सुभाष राय को निलंबित करते हुए इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने स्वच्छता स्वास्थ्य निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी भ्रमण के दिनों में वार्डों की साफ. सफाई व्यवस्था एवं सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण में अधिशासी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका भी जवाब तलब करने के निर्देश दिए।

व्यक्तिगत शौचालयों की समीक्षा में पाया कि 1241 आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि इनका पुन: स्थलीय सत्यापन करा लिया जाए।

पेयजल की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जलकल द्वारा बताया गया कि यहां पर 23 हैंडपंप खराब और रीबोर की स्थिति में हैं। मंडलायुक्त ने प्रत्येक दशा में 15 जून तक हैंडपंपों का रीबोर कराने की ताकीद दी। मंडलायुक्त ने वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की।


उन्होंने सभी प्रकार की पेंशन के लंबित आवेदन पत्रों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहां पर 6 शिशुओं का अन्न प्राशन कराते हुए फल भी वितरित किये। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed