फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लखनऊ सरकार से सब प्रताड़ित

लखनऊ सरकार से सब प्रताड़ित

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ सरकार से सब प्रताड़ित
लखनऊ सरकार से सब प्रताड़ित : रामवीर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने प्रदेश व केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लखनऊ सरकार से सब प्रताड़ित हैं। जीएसटी और नोटबंदी से सर्वधर्म के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

सोमवार को वह मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। मुख्य अतिथि आगरा अलीगढ़ के जोन इंचार्ज हेमेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संविधान की समीक्षा की बात कही जा रही है, जो हास्यास्पद है। अब तक संविधान में निहित दलित, शोषित, अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार अब तक नहीं मिल पाए हैं। इसी के चलते कांशीराम जी ने पार्टी बनाई थी। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खां ने कहा कि कांशीराम साहब ने काफी संघर्ष किया था, उन्होंने गरीब, दलित, शोषित, अल्पसंख्यक और पिछड़े लोगों के लिए खूब आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि बसपा में ही गरीब, दलित, शोषित, अल्पसंख्यक और पिछड़े लोगों का भला होगा। अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने की। संचालन सूरज सिंह व मुकेश चंद्र ने किया। इस दौरान रणवीर सिंह कश्यप, महेश सिंह, महेंद्र चौधरी, विजय चंदेल, नयन सिंह, राजकुमार जाटव, दिनेश देशमुख, मनोज सोनी, राजेंद्र कुमार, सगीर अहमद, बृज मोहन, रजिया खान, आरिफ बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चक्र है, इंदिरा-अटल हार गए
विधायक रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जो लोग मानते हैं कि पार्टी कमजोर हो गई है, वह जान लें, यह वक्त का चक्र है... इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को भी चुनाव में मात मिली है। केंद्र सरकार की कथनी-करनी को लोग जान चुके हैं।
जब कांशीराम का हो गया भक्त
रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बात सन् 1997 की है, जब बसपा की छह महीने सरकार के बाद भाजपा की सरकार आई। मगर, हाथरस को जिला बनने के बाद उनका उत्पीड़न अलीगढ़ के एक नेताजी करने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने कांशीराम साहब से की। इसके बाद वह मुझे देश के गृहमंत्री इंद्रजीत गुप्त के पास ले गए। उनसे बोले, यह लड़का 30 हजार वोट से जीतकर आया है, लेकिन इसका उत्पीड़न हो रहा है। इस पर गृहमंत्री बोले कल्याण सिंह को समर्थन क्यों दिया? तब कांशीराम ने कहा कि दलितों के उत्थान के लिए किसी से समझौता करने में गुरेज नहीं किया। यह सुनकर मैं उनका भक्त हो गया।
जमीर बोले बहुजन समाजवादी पार्टी
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सपा से बसपा में शामिल हुए पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी में ही सबका भला है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने टोका तो जमीर ने कहा कि 20 साल सपा में रहा हूं धीरे-धीरे आदत बदल जाएगी..।
मुख्य अतिथि के संबोधन से पहले ही चल दिए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोन इंचार्ज हेमेंद्र प्रताप सिंह के संबोधन को बीच ही में छोड़ जमीरउल्लाह सहित कई नेता चले गए। जिसे बड़े नेताओं को कुछ असहज लगा और बाद में उन्होंने कार्यक्रम संयोजकों को आड़े हाथों भी लिया।
कई नेताआें को बोलने का मौका नहीं
हाथरस से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े मनोज सोनी, इगलास से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र कुमार, छर्रा से चुनाव लड़ने वाले मोहम्मद सगीर सहित कई नेताओं को कार्यक्रम में संबोधन का मौका ही नहीं मिला।

नीला झंडा जादू नहीं दिखा पाया
बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों से बसपाइयों को बुलाया गया था जिनकी भीड़ हबीब गार्डन में कम पड़ गई। बड़े नेताओं ने इसका भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed