फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दूसरा ब्याह रचाने में पिटाई, हवालात की हवा खिलाई

अलीगढ़ में दूसरा ब्याह रचाने में पिटाई, हवालात की हवा खिलाई

Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दूसरा ब्याह रचाने में पिटाई, हवालात की हवा खिलाई
दूसरा ब्याह रचाने में पिटाई, हवालात की हवा खाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

बेटी की उम्र वाली लड़की से ब्याह रचाने पहुंचे युवक की पत्नी और ससुरालीजनों ने जमकर पिटाई कर दी। बरात में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जयमाल की जगह दूल्हा समेत कई अन्य को पकड़कर पुलिस ने थाने की हवालात में बंद कर दिया।

जिसे भी जानकारी हुई वह थाने में दूल्हे को देखने पहुंचने लगा। यह मामला अतरौली थाने के गांव जिरौली धूमसिंह का है, जहां पर मंगलवार रात बरात आने के बाद हंगामा हुआ।
विज्ञापन


बताते हैं कि जिला गुन्नौर के थाना धनारी के गांव बनौरा निवासी बृजेश यादव की बरात मंगलवार को जिरौली धूमसिंह आई थी। करीब 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बृजेश का विवाह होना था। सिर पर सेहरा बांधे और गले में नोटों की माला पहने अगवानी के लिए दूल्हा तैयार था। बराती भी नाश्ता कर तैयार हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बृजेश की पत्नी फूलवती पुत्री हरपाल सिंह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। उसने शादी का विरोध किया तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मारपीट होने लगी। फूलवती के साथ पहुंचे लोगों ने दुल्हन के घर पर तोड़फोड़ करने साथ बरात के वाहनों की हवा निकाल दी।

पुलिस ने बृजेश को हवालात में बंद कर दिया है, जबकि लड़की की मां को भी पुलिस ने थाने में बिठा रखा है। देर शाम पत्नी फूलवती की ओर से पति बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


लड़की के चाचा ने किया था विरोध

गांव जिरौली धूमसिंह निवासी जिस किशोरी की शादी होनी थी, उसके चाचा ने सोमवार को ही डीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग भतीजी की शादी करने की शिकायत की थी। कहा था कि उसके भाई की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

उनकी भाभी अपनी 15 वर्षीय बेटी का विवाह अधेड़ व्यक्ति के साथ कर रही है। दोनों ही अलग जाति के हैं। डीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed