{"_id":"659d96aa6ec8bb23b90bd324","slug":"70-years-old-99-shop-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल पुरानी 99 दुकान: बारहद्वारी पर बुलडोजर चला, तो आत्मदाह को रहेंगे दुकानदार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल पुरानी 99 दुकान: बारहद्वारी पर बुलडोजर चला, तो आत्मदाह को रहेंगे दुकानदार तैयार
Wed, 10 Jan 2024 12:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:26 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में बारहद्वारी चुंगी पर करीब 70 साल पुरानी 99 दुकानों से छोटे दुकानदार अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसके अलावा उनका कोई रोजगार नहीं है। दुकानदारों ने कहा कि वह कहां पर नया रोजगार स्थापित करें।
विज्ञापन
बारहद्वारी पर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में बारहद्वारी व्यापार संघर्ष समिति के बैनर तले 9 दिसंबर को भी दुकानदारों का धरना जारी रहा। इस दौरान दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अगर उनकी दुकानों पर बुलडोजर चला तो वह आत्मदाह करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
शहर में बारहद्वारी चुंगी पर करीब 70 साल पुरानी 99 दुकानों से छोटे दुकानदार अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसके अलावा उनका कोई रोजगार नहीं है। दुकानदारों ने कहा कि वह कहां पर नया रोजगार स्थापित करें। दुकानदारों ने कहा कि 10 जनवरी को वह अपने परिजनों के साथ शांतिप्रिय धरना देंगे।
विज्ञापन
उनका नारा है नगर निगम दुकान तोड़ने को तैयार, व्यापारी आत्मदाह को तैयार। पूर्व महापौर शकुंतला भारती भी धरनास्थल पर पहुंची और व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यदि 10 जनवरी को बाहरद्वारी की दुकानों पर बुलडोजर चला, तो हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन